लोग अपने पैसों को रखने के लिए और अपनी जरूरत के समय इस्तेमाल करने के लिए उन्हें बैंक खाते में रखते हैं। वहीं आप अपने बैंक खाते से जुड़े डेबिट कार्ड का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। लेकिन ज्यादातर लोग क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल करते हैं। ये भी डेबिट कार्ड की तरह ही होता है, लेकिन इसमें बैंक अपने ग्राहकों को उनके सिबिल स्कोर और सैलरी के हिसाब से पैसों की एक लिमिट देता है। ये लिमिट कार्ड पर तय कर दी जाती है, जिसके हिसाब से ग्राहक उसे खर्च कर पाता है और फिर हर महीने इसका बिल आता है जिसे आपको भरना पड़ता है। लेकिन देखा जाता है कि कई लोग अपने कार्ड की पूरी लिमिट का इस्तेमाल कर लेते हैं। लेकिन वो भूल जाते हैं कि इसका गलत असर उनके सिबिल स्कोर और कई अन्य चीजों पर भी पड़ता है। अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं, तो चलिए इस बारे मे जानते हैं...