फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी होने जा रहे हैं 200-500 के नए नोट, ये होगी खासियत

Wed, 24 Apr 2019 01:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक बड़ी घोषणा की है। आरबीआई 200 और 500 रुपये के नए नोट जारी करने जा रहा है। ये नोट भी महात्मा गांधी की नई सीरीज में जारी होंगे। फिलहाल जो 200 और 500 रुपये के नोट प्रचलन में हैं, उनपर आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर हैं। लेकिन नए नोटों पर ऐसा नहीं होगा।
 

 
विज्ञापन

2 of 3

नोट में होगा ये बदलाव

आरबीआई द्लारा जारी किए जा रहे नए नोटों पर उर्जित पटेल के नहीं, बल्कि आरबीआई के मौजूदा गवर्नर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे। बता दें कि आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि पूर्व में जारी 200 रुपये और महात्मा गांधी (नई) सीरीज के 500 रुपये के मौजूदा सभी नोट वैध बने रहेंगे। दिसंबर 2018 में उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफा देने के बाद शक्तिकांत दास को रिजर्व बैंक का गवर्नर नियुक्त किया गया था।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3

50 रुपये के नए नोट जारी करने की भी कही थी बात

हाल ही में आरबीआई ने 50 रुपये के नए नोट जारी करने की भी बात कही थी। मौजूदा समय में 50 रुपये के नोट पर आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल के हस्ताक्षर होते हैं, नए 50 रुपये के नोटों पर शक्तिकांत दास के हस्ताक्षर होंगे। बता दें कि 50 रुपये के ये नए नोट भी महात्मा गांधी सीरीज में जारी होंगे। नए नोटों में सिर्फ एक बदलाव होगा, वो है आरबीआई गवर्नर के हस्ताक्षर। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें