दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो विदेशियों को आसानी से नागरिकता दे देते हैं, लेकिन कई ऐसे देश भी हैं जहां की नागरिकता लेना बेहद कठिन काम है। इन देशों में चीन, भूटान और जापान जैसे देश मुख्य रूप से शामिल हैं। विदेश में नौकरी करने वाले सोचते हैं कि जिस देश में वह रहे हैं उन्हें वहां की नागरिकता मिल जाए। आईए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां की नागरिकता लेना बेहद मुश्किल है।
चीन
चीन की नागरिकता लेना बेहद कठिन हैं, क्योंकि इसके कई कारण है। चीन में नागरिकता लेने के लिए विदेशियों के चीनी रिश्तेदार होने जरूरी हैं जो वहां पर रहते हों। अगर आपका कोई रिश्तेदार चीन में नहीं रहता है, तो चीन की नागरिकता मिलना बेहद मुश्किल है। नागरिकता लेने के लिए चीन में लंबे समय तक रहना जरूरी है, लेकिन कितने समय तक यह साफ नहीं है। चीन में रहने के दौरान आप दोहरी नागरिका नहीं रख सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
इन देशों की नागरिकता पाना है सबसे कठिन
- फोटो : iStock
स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड ने जनवरी 2018 में एक नया कानून बनाया था जिसके मुताबिक स्विट्जरलैंड के बर्फीले आल्प्स में घर बनाने के लिए आपको यहां पर 10 साल तक रहना होगा। इसके साथ ही आपके पास सी परमिट वर्किंग परमिट होना जरूरी है। सी परमिट से ही स्विट्जरलैंड में रहने की इजाजत मिलती है। यूरोपीय संघ के नागरिकों, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के देश के लोगों, अमेरिकी नागरिकों और कनाडाई लोगों को यहां की नागरिकता लेने के लिए स्विट्जरलैंड में लगातार पांच साल रहने की जरूरत होती है, तो वहीं दूसरे देशों के लोगों के लिए 10 साल तक वहां रहना पड़ता है।
विज्ञापन
3 of 7
इन देशों की नागरिकता पाना है सबसे कठिन
- फोटो : iStock
जापान
जापान में विदेशियों को नागरिकता लेने के लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। अगर आप जापान की नागरिकता लेना चाहते हैं, तो आपको कम से कम वहां पर पांच साल तक रहना होगा। इसके अलावा वहां के न्याय मंत्री से इजाजत लेनी होगी। नागरिकता लेने के लिए कई सारी कागजी कार्रवाई करनी होती है जिसमें 6-12 महीनों की लंबी प्रक्रिया लगती है।
4 of 7
इन देशों की नागरिकता पाना है सबसे कठिन
- फोटो : iStock
जर्मनी
जर्मनी की नागरिकता लेना बेहद कठिन है। अगर आप किसी अन्य यूरोपीय संघ के देश के रहने वाले नहीं है। विदेशी नागरिकों को जर्मन नागरिकता पाने के लिए जर्मन भाषा की योग्यता, राजनीतिक सिस्टम और वहां के समाज के बारे में जानकारी होना बेहद आवश्यक है। वहां की नागरिकता के लिए आवेदन करने वालों के लिए यह दिखाना होगा कि उनके वहां रहने के लिए कमाई का स्त्रोत है और उन्होंने राष्ट्रीय पेंशन योजना में योगदान भी दिया है। जर्मनी की नागरिकता पाने के लिए देश में कम से कम आठ साल रहना जरूरी है। अगर आवेदकों ने योग्यता परीक्षा पास की है तो उन्हें 7 साल रहना होगा। इसके अलावा पिछले देश की नागरिकता छोड़नी होगी।
विज्ञापन
5 of 7
इन देशों की नागरिकता पाना है सबसे कठिन
- फोटो : iStock
वैटिकन सिटी
दुनिया में वेटिकन सिटी सबसे छोटा देश है। 2019 की जनगणना के मुताबिक, यहां पर 825 लोग रहते हैं। यहां कि नागरिकता लेना सबसे कठिन है। अगर आप वेटिकन सिटी या रोम में रहने वाले कार्डिनल हैं, होली सी हैं या आप कैथोलिक चर्च के लिए वेटिकन सिटी में एक कार्यकर्ता हैं। तभी आपको यहां की नागरिकता मिल सकती है।
विज्ञापन
6 of 7
इन देशों की नागरिकता पाना है सबसे कठिन
- फोटो : iStock
भूटान
दुनिया के सबसे अलग देशों में भूटान शामिल है। यहां की नागरिकता के लिए माता-पिता दोनों को भूटान का होना चाहिए। अगर कोई एक ही भूटानी है तो आप यहां पर 15 साल तक रहने के बाद नागरिकता के लिए आवेदन कर सकते हैं। भूटान में नागरिकता लेने के लिए बेहद सख्त नियम हैं। सरकारी कर्मचारियों पर भी 15 साल रहने की आवश्यकता है। गैर-भूटानी माता-पिता के साथ रहने वाले लोग जो सरकारी नौकरी नहीं करते हैं और वह 20 साल देश में रहने के बाद स्थायी निवास के लिए आवेदन कर सकते हैं।
इन देशों की नागरिकता पाना है सबसे कठिन
- फोटो : iStock
संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
संयुक्त अरब अमीरात की नागरिकता के लिए वहीं लोग आवेदन कर सकते हैं जो देश में 30 सालों से कानूनी रूप से रह रहे हैं। संघीय कानून संख्या 17 के मुताबिक, अगर कोई नागरिक ओमान, कतर या बहरीन का रहने वाला है, तो तीन साल रहने के बाद नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है। अन्य देशों के अरब लोगों को यहां की नागरिकता सात साल में मिल सकती है।