फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के पांच सबसे डरावने रास्ते, जिन्हें देखने मात्र से ही कांप जाती है लोगों की रूह

Thu, 19 Dec 2019 06:32 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया के सबसे खतरनाक रास्ते - फोटो : Social media
टेढ़े-मेढ़े या ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर तो आप चले होंगे। हालांकि ये उतने खतरनाक नहीं होते, जिसपर चलने से हर कोई डरे। आज हम आपको दुनिया के उन डरावने रास्तों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनपर चलना हर किसी के बस की बात नहीं। खासकर कमजोर दिल वाले तो इन रास्तों पर जा ही नहीं सकते। इन रास्तों पर हर पल मौत मंडराती रहती है। इनसे गुजरने वाला कभी भी मौत के मुंह में समा सकता है। यही वजह है कि इन खतरनाक और डरावने रास्तों पर चलना तो दूर देखने मात्र से ही लोगों की रूह कांप जाती है। 
विज्ञापन

2 of 6
हुशान क्लिफसाइड पाथ, चीन - फोटो : Social media
चीन का हुशान क्लिफसाइड पाथ हुशान यलो नदी के बेसिन के पास ऑरडॉस लूप सेक्शन के साउथवेस्ट में शानक्सी प्रांत के क्विनलिंग माउंटेंन्स के पूर्वी छोर पर स्थित है। यहां दो पैदल मार्ग 1614 मीटर की ऊंचाई पर हुशान की उत्तरी चोटी के लिए बने हुए हैं। यह 'हुआ शान यु' के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। यहां बहुत से पर्यटक आते हैं। सरकार ने यहां सुरक्षा के इंतजाम किए हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद यहां हर साल दुर्घटनाएं होती रहती हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
युएयांग का नया रास्ता, चीन - फोटो : Social media
चीन के हुनान प्रांत के युएयांग में चीन की स्पाइडरमैन की अमेजिंग आर्मी ने अपनी जिंदगी को दांव पर लगाकर 300 मीटर की ऊंचाई पर ये रास्ता बनाया है। इस खतरनाक रास्ते को देखकर ही लोगों की सांसें अटक जाती हैं। 

4 of 6
एल केमिनिटो डेल रे, स्पेन - फोटो : Social media
स्पेन के दक्षिणी क्षेत्र में 110 साल पुराने 'एल केमिनिटो डेल रे' मार्ग को दुनिया के सबसे खतरनाक रास्तों में से एक माना जाता है। इसे 'किंग्स पाथ-वे' के नाम से भी जाना जाता है। इसका निर्माण वर्ष 1905 में किया गया था। इस खतरनाक रास्ते को हाइड्रोइलेक्ट्रिक पॉवर प्लांट में काम करने वाले मजदूरों के लिए बनाया गया था। हालांकि इस रास्ते को साल 2000 में बंद कर दिया गया, क्योंकि यहां ऊपर से दो लोगों की गिरकर मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

5 of 6
रोच वेयरांड, फ्रांस - फोटो : Social media
फ्रांस के अल्पस के सेंट पियरे डि इंट्रीमॉन्ट में स्थित रोच वेयरांड जाना हर किसी के बस की बात नहीं है। यहां अच्छे से अच्छे मजबूत कलेजे वाले लोगों की भी रूह कांप जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्लिफ पाथ, चीन - फोटो : Social media
पश्चिमी चीन के गुलुकान गांव के बच्चे एक स्कूल में पढऩे के लिए इस खतरनाक रास्ते से होकर जाते हैं। यह 5000 फीट लंबा रास्ता चट्टान पर बना है, जिसे 'क्लिफ पाथ' के नाम से जाना जाता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें