फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओसामा बिन लादेन की अंतिम इच्छा का सच आया सामने, करना चाहता था ये खतरनाक काम

Fri, 18 Jan 2019 07:14 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
ओसामा बिन लादेन
ओसामा बिन लादेन को दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी माना जाता था। वो अल कायदा नामक आतंकी संगठन का प्रमुख था, जिसका आतंक दुनियाभर में फैला हुआ है। यह संगठन 11 सितंबर, 2001 को अमेरिका के न्यूयार्क शहर में स्थित विश्व के सबसे ऊंचे टावर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के साथ दुनिया के कई देशों में आतंक फैलाने और आतंकी गतिविधियां संचालित करने का दोषी है। 2 मई, 2011 को अमेरिका के स्पेशल कमांडो फोर्स ने उसे पाकिस्तान में इस्लामाबाद के पास एब्टाबाद में उसके ठिकाने पर मार गिराया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि लादेन पर 5 करोड़ डॉलर का इनाम रखा गया था। 
विज्ञापन

2 of 7
Osama bin Laden
बताया जाता है कि लादेन के पास अरबों की संपत्ति थी। कुछ साल पहले अमेरिकी प्रसारण कंपनी 'एबीसी' ने एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसमें खुलासा हुआ था कि लादेन ने सूडान में 29 मिलियन डॉलर की संपत्ति छिपाई हुई थी। रिपोर्ट में ऐसी संभावना जताई गई थी कि लादेन को ये धन शायद उसके सऊदी पिता से मिला था। दरअसल, अमेरिका ने लादेन के ठिकाने से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए थे, जिसमें इस बात का खुलासा हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 7
Osama bin Laden - फोटो : AFP
अमेरिका द्वारा जब्त किए गए अलकायदा के दस्तावेजों में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि लादेन इस बात से बहुत टेंशन में रहता था कि अमेरिका हाथ धोकर उसके पीछे पड़ा हुआ है। इसके अलावा लादेन की पत्नी ने एक दांत के डॉक्टर से अपने दांत का इलाज करवाया था। इस बात से भी लादेन को हमेशा लगता था कि डॉक्टर ने उसकी पत्नी के दांत में कोई ट्रैकिंग डिवाइस लगा दिया है, जिससे उसे हमेशा ट्रैक किया जा रहा है।  

4 of 7
Osama bin Laden
ओसामा बिन लादेन का जन्म सऊदी अरब के एक धनी परिवार में हुआ था। उसके पिता मोहम्मद बिन लादेन सऊदी अरब के एक अरबपति बिल्डर थे, जिनकी कंपनी ने देश की लगभग 80 फीसदी सड़कों का निर्माण किया था। ओसामा बिन लादेन मोहम्मद बिन लादेन के 52 बच्चों में से 17वां था। कहा जाता है कि जब ओसामा के पिता की साल 1968 में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई, उस समय उसकी उम्र महज 11 साल थी और उसे लगभग आठ करोड़ डॉलर की राशि विरासत में मिली थी।
विज्ञापन

5 of 7
ओसामा - फोटो : social media
ओसामा बिन लादेन पढ़ाई के दौरान ही कट्टरपंथी इस्लामी शिक्षकों और छात्रों के संपर्क में आ गया था। उस समय वो सऊदी अरब के शाह अब्दुल्ला अज़ीज़ विश्वविद्यालय में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन बाद में वो आतंकी बन गया। 
विज्ञापन

6 of 7
Osama Bin Laden
कहा जाता है कि ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के 12 घंटे के बाद अमेरिका के विमान वाहक पोत यूएसएस कार्ल विन्सन पर उसके शव को एक सफेद चादर में लपेटकर एक बड़े थैले में रखा गया और फिर उसे अरब सागर में फेंक दिया गया, क्योंकि अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, सऊदी अरब ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया था। हालांकि अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के पूर्व कर्मचारी एडवर्ड स्नोडन ने कुछ साल पहले दावा किया था कि उनके पास इस बात के सबूत हैं कि ओसाबा बिन लादेन आज भी जिंदा है। इतना ही नहीं, वो अमेरिका के पैसों पर ऐश भी कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Osama bin Laden - फोटो : AP
लादेन के ठिकाने से जब्त किए गए दस्तावेज के मुताबिक, उसकी अंतिम इच्छा थी कि उसकी अरबों रुपये की संपत्ति का इस्तेमाल वैश्विक जेहाद जारी रखने के लिए किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें