फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी के बावजूद खोल दी 2000 पुरानी रहस्यमयी कब्र, अंदर का नजारा देख खड़े हो गए रोंगटे

Fri, 18 Jan 2019 06:51 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : epn
आपने ममी के बारे में तो सुना ही होगा। मृत शरीर पर लेप लगाकर उसे सालों तक सुरक्षित रखने की प्रक्रिया को ममी कहते हैं। प्राचीन मिस्र में तो अपने प्रियजनों की मौत के बाद उनकी ममी बनवाकर उन्हें सालों तक संभाल कर रखते थे। हाल ही में 2000 साल पुरानी ममी से जुड़ी भयानक खबर सामने आयी है, जो आपके भी रोंगटे खड़े कर देगी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : epn
मिस्त्र के एलेक्जेन्डि्रिया शहर में नौ फीट गहरी रहस्यमयी पत्थर की कब्र को कड़ी चेतावनी के बावजूद खोल दिया गया। इस कब्र को लेकर चेतावनी ये थी कि यह एक शापित कब्र है, जिसे खोलने से काफी समस्याएं आ सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : mirror.uk
लेकिन इसके बावजूद इसे खोल दिया गया। 2000 साल पुराने इस कब्र में खोजकर्ताओं को पूरी तरह से सड़ चुके तीन ममी मिले हैं। तीनों ममी काले ग्रेनाइट से बनी कब्र के अंदर बेहद बदबूदार सीवर के पानी पर तैरती हुई मिलीं। हालांकि, इसे एलेक्जेन्डि्रिया शहर की सबसे बड़ी खोज बताया जा रहा है।

4 of 6
- फोटो : mirror.uk
इस कब्र को लेकर काफी लोगों में डर था कि यह एक शापित कब्र है। जब साल 1922 में राजा तुतनखामून की कब्र खोली गई थी। कुछ समय बाद इससे जुड़े कई लोगों की मौत हो गई थी, तभी से ये अफवाह फैली कि यह एक शापित कब्र है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : mirror.uk
मिस्र की सुप्रीम काउंसिल ऑफ एंटीक्विटीज के महासचिव मुस्तफा वजीरी के अनुसार, कब्र को खोल दिया है और अभी तक किसी भी प्रकार के शाप ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : social media
कब्र के अंदर मिले तीनों ममी रोमन शाही परिवार के सदस्यों के नहीं हैं क्योंकि किसी भी प्रकार की चांदी या सोने से बने मास्क नहीं मिले। बताया जा रहा है कि, तीनों ममी सेना के जवानों की हो सकती हैं क्योंकि तीन में से एक ममी के सिर पर तीर के घाव मिले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें