Baba Vanga Third World War Prediction: दुनिया पर तीसरे विश्व युद्ध का खतरा मंडराने लगा है। ईरान-इस्राइल के बीच शुरू हुई जंग के बाद मिडिल ईस्ट गंभीर तनाव से गुजर रहा है। इस्राइल ने हाल ही में हिज्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह को मार गिराया था, जिसके बाद ईरान ने बदला लेने की धमकी दी थी। ईरान ने मंगलवार देर रात इस्राइल पर सैकड़ों मिसाइलों से हमला कर दिया और अपनी धमकी सच कर दी। इस हमले ने अस्थिर मिडिल ईस्ट की स्थिति को और ज्यादा जटिल बना दिया है।
ईरान-इस्राइल के बीच शुरू हुआ युद्ध सिर्फ दोनों देशों तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि इसका पूरी दुनिया पर असर पड़ सकता है। कुछ देश ईरान की तरफ हैं, जबकि कुछ देश इस्राइल के साथ खड़े हैं। इस वक्त दुनिया लंबी जंग की आशंकाओं से घिरी हुई है। इन आशंकाओं के बीच अब सवाल है कि क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच हो रही है? दरअसल, बाबा वेंगा ने तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की है।