अयाना विलियम अपने नाखूनों को कटवाने के बाद
- फोटो : Instagram/GuinnessWorldRecords
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की वेबसाइट की माने तो अयाना को इन लंबे नाखूनों के कारण अपनी दैनिक जीवन में कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इसके चलते वे साधारण कार्य जैसे नहाना, खाना, धोना आदि को करने में भी उन्हेंं कई सारी मुश्किलोंं का सामना करना पड़ता था। इसके अलावा अयाना ने बताया "अक्सर मेरे बच्चे मुझसे आकर पूछते थे कि क्या ये आपके नाखून हैं? इस पर जवाब देते हुए मैं कहती थी हां ये मेरे ही नाखून हैं। इसके बाद मैं उनसे पूछती थी कि अच्छा बताओ तुम्हारी उम्र क्या है? जवाब में वे कहते मैं 7 साल का हूं, मैं 10 साल का हूं। इसके बाद मैं उनसे पूछती अच्छा बताओ मेरे नाखून कितने साल के होंगे? इस पर वे इसकी उम्र 28 से 29 साल बताते थे।"