शॉपिंग करना किसे अच्छा नहीं लगता, लेकिन उसके लिए आपको ये भी सोचना पड़ता है कि आपके पास शॉपिंग करने के लिए पर्याप्त पैसे हैं या नहीं। लेकिन जरा सोचिए, आपने मॉल में जाकर अपने पसंद की ढेर सारी चीजें खरीदी और आपका बिल कोई और भर दो तो। हालांकि आमतौर पर ऐसा देखने को नहीं मिलता है, लेकिन अमेरिका के डर्बी शहर में कुछ ऐसा ही हुआ है।
विज्ञापन
2 of 7
Supermarket, USA
- फोटो : social media
यहां एक शख्स ने वॉलमार्ट के सुपरमार्केट में खरीदारी करने आए लोगों के सारे बिल चुका दिए। पूछने पर उसने खुद को सांता बताया। हालांकि उस शख्स की असली पहचान अब भी लोगों के लिए एक पहेली बनी हुई है।
विज्ञापन
3 of 7
Walmart
मॉल में खरीदारी करने आई जूली गेट्स नाम की एक महिला ने बताया कि वो अपना सारा सामान उठाकर पेमेंट करने के लिए जा रही थी। इसी बीच कैश काउंटर के पास खड़े एक आदमी ने उसे रोक लिया और पूछा कि क्या वो और भी सामान खरीदना चाहती हैं? इसपर महिला ने कहा कि हां, उन्हें और भी चीजें खरीदनी है। इसके बाद शख्स ने उससे कहा कि आप जितना सामान खरीदना चाहती हैं, खरीद लीजिए, मैं आपका बिल भर दूंगा।
4 of 7
digital payment
महिला ने बताया कि पहले तो उसे लगा कि वो शख्स उससे मजाक कर रहा है, लेकिन जब तक वो सारा सामान खरीदकर वापस नहीं आ गई, वो शख्स वहीं पर खड़ा रहा। इसके बाद उस अनजान शख्स ने महिला का 199 डॉलर यानी करीब 14,000 रुपये का बिल चुका दिया। इसपर महिला ने उससे पूछा कि ऐसे कौन करता है, तो उस शख्स ने खुद की तरफ इशारा करते हुए कहा कि 'सांता'।
विज्ञापन
5 of 7
Walmart
मॉल में काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि उस शख्स ने उस रात स्टोर में मौजूद सभी लोगों का बिल चुकाया। हालांकि वॉलमार्ट ने ये बताने से इनकार कर दिया कि उस अनजान शख्स ने कुल कितने लोगों का बिल भरा और उसमें उसने कुल कितने पैसे खर्च किए।
विज्ञापन
6 of 7
Social Media
महिला ने अपने साथ हुई इस अजीबोगरीब घटना को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इसके साथ ही उसने उस अनजान शख्स की पीछे से ली गई फोटो भी शेयर की है। महिला के पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है और बताया है कि उनके बिल भी उसी अनजान शख्स ने भरे हैं।
एक अन्य महिला ने बताया कि उस अनजान आदमी ने उसका 800 डॉलर यानी करीब 56,000 रुपये का बिल भरा। पूछने पर उस महिला से भी उस शख्स ने अपने आप को सांता बताया। अब सच्चाई चाहे जो भी हो, लेकिन लोगों के लिए तो इससे बढ़कर खुशी की बात और कुछ नहीं हो सकती।