फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरे लेते हुए दूल्हे ने कर दी ऐसी मांग, बात सुन दुल्हन हुई बेहोश

Fri, 05 May 2017 02:38 PM IST
amarujala.com presented by: श्वेता पांडेय
विज्ञापन
1 of 5
शादी में अनोखी मांग करने वाले बहुत से लोगों को आपने देखा होगा लेकिन इस तरह की मांग करने वाले के बारे में आप आज पहली बार जानेंगे। राजस्थान के जीतेन्द्र कुशवाहा की शादी ग्वालियर की सपना से तय हुई थी। शादी के दिन बारात आई, स्वागत हुआ लेकिन फेरे लेते वक्त ही दूल्हे ने ऐसी मांग कर दी कि दुल्हन मंडप में बेहोश होकर गिर पड़ी। 
विज्ञापन

फेरे लेते हुए दूल्हे ने कर दी ऐसी मांग, बात सुन दुल्हन हुई बेहोश

2 of 5
दरअसल शादी में फेरे के वक्त ही दूल्हे ने एक लाख रुपये वाली बाइक की डिमांड रख दी। उसका कहना था कि फेरे तभी होंगे, जब बाइक मिलेगी। यह सुनते ही दुल्हन मंडप में बेहोश हो गई। विवाद बढ़ने पर पुलिस को बुलाया गया और फिर मामला सुलझाया गया।


 
विज्ञापन

फेरे लेते हुए दूल्हे ने कर दी ऐसी मांग, बात सुन दुल्हन हुई बेहोश

3 of 5
लड़की के परिजनों ने बताया कि उसे दूसरी कंपनी की बाइक दी जा रही है। यह सुनते ही जीतेन्द्र नाराज हो गया और बोला- अब फेरे तभी होंगे, जब उसके मन के मुताबिक बाइक मिलेगी। यह सुनते ही शादी के मंडप में बैठी सपना बेहोश हो गई। 

फेरे लेते हुए दूल्हे ने कर दी ऐसी मांग, बात सुन दुल्हन हुई बेहोश

4 of 5
लोगों ने जीतेन्द्र को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माना। इस बीच सपना की हालत खराब होने लगी और वो मंडप में बेहोश हो गई। वहीं वर-वधू पक्ष में झगड़ा होने लगा। लोगों ने जीतेन्द्र और उसके पिता हरगोविंद कुशवाहा को समझाया कि सपना के पिता जीवित नहीं है फिर भी उसके घरवाले उसकी अच्छी तरह से शादी कर रहे हैं। शादी समारोह में कोई कमी नहीं रखी गई है। इसलिए दूल्हा एक लाख की बाइक वाली जिद छोड़ दे।

पढ़ें... इस बंदर के पास है अद्भुत शक्ति, दूर-दूर से मिलने आते हैं लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

फेरे लेते हुए दूल्हे ने कर दी ऐसी मांग, बात सुन दुल्हन हुई बेहोश

5 of 5
हंगामे की खबर सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दूल्हे को समझाया। उसे दहेज एक्ट का डर दिखाया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने वर पक्ष से लिखकर लिया कि शादी के बाद ससुराल में लड़की को तंग नहीं किया जाएगा। इन सबके बाद जितेंद्र और उसके परिजन शादी को तैयार हुए। फेरे लिए और फिर दुल्हन को विदा कराकर ले गए।

पढ़ें... शादी के लिए लड़की ने दिया ऐसा 'विज्ञापन', लोगों को अपनी आंखों पर नहीं हुआ यकीन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें