हजारों मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है
मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि तिब्बत, भूटान, भारत, चीन और नेपाल के ऊंचाई वाले हिमालयी क्षेत्रों में ये फंगस कीड़ा जड़ी के नाम से फेमस है। कुछ रिपोर्ट्स से पता चलता है कि उत्तराखंड के चमोली और पिथौरागढ़ में हजारों मीटर की ऊंचाई वाले स्थानों पर भी ये मौजूद हो सकता है। चूंकि ये जड़ी बहुत कम तापमान वाले क्षेत्रों में पाई जाती है इसलिए ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाके इसके लिए प्रसिद्ध हैं।
कई गंभीर बीमारियों में इसके लाभ
मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इसकी मार्केट में कीमत 20 लाख रुपये सभी ज्यादा हो सकती है। दिखने में यह कीड़े की तरह नजर आती है, करीब 6 माह के समय में ये तैयार होती है। चीन समेत दुनिया के कई देशों की पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों में नपुंसकता से लेकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए इसको प्रयोग में लाया जाता रहा है। विशेषतौर पर चीनी चिकित्सा पद्धति में इसका विशेष जिक्र मिलता है।
कॉर्डिसेप्स के कई लाभ
मेडिकल वेवासाइट्स में
प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, कॉर्डिसेप्स परजीवी इम्यूनिटी को बूस्ट करने, कैंसर कोशिकाओं को फैलने से रोकने में मददगार हैं। फेफड़े या त्वचा कैंसर में की समस्याओं के इलाज के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता रहा है। एथलेटिक प्रदर्शन में सुधार करने से लेकर किडनी लिवर के विकारों और यौन समस्याओं के लिए भी इसका इस्तेमाल होता रहा है। हालांकि इन बीमारियों के इलाज के रूप में कॉर्डिसेप्स के इस्तेमाल को लेकर कोई खास वैज्ञानिक पुष्टि नहीं मिलती है।