फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का वो क्रूर शासक, जिसने हजारों जिंदा लोगों को चुनवा कर बनवा दी थी मीनार

Mon, 31 Aug 2020 09:09 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
तैमूर लंग (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
आज भारत समेत विश्व के अधिकांश देशों में लोकतांत्रिक शासन प्रणाली है। लेकिन लोकतांत्रिक व्यवस्था से पहले राजतंत्र की व्यवस्था थी, जिसमें राजा लोग अपने वर्चस्व को कायम रखने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ करते रहते थे। कुछ लोग शांति बनाए रखते हुए हुकूमत करना चाहते थे, तो वहीं कुछ लोग इसके लिए क्रूरता की सारी हदें पार कर देते थे। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे क्रूर शासक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लोगों के द्वारा शांति और इंसानियत के दुश्मन की संज्ञा दी जाती है।
विज्ञापन

2 of 6
तैमूर लंग - फोटो : Pixabay
हम चौदहवीं शताब्दी के शासक तैमूर लंग के बारे में बात कर रहे हैं। 1369 ई. में समरकंद के अमीर के रूप में अपने पिता के सिंहासन पर बैठने के बाद तैमूर विश्व -विजय के लिए निकल पड़ा। कई देशों को विजित करते हुए तैमूर ने 1398 ई. में भारत में आक्रमण किया और दिल्ली तक बढ़ आया। इतिहास की मानें तो वह दिल्ली में केवल 15 दिनों तक रुका था। सैनिकों के साथ उसने जमकर लूटपाट की और सारा माल लेकर अपने वतन वापस लौट गया।
विज्ञापन

3 of 6
तैमूर लंग का मकबरा - फोटो : Pixabay
भारत पहले से ही अपनी समृद्धि और वैभव के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय था। इस वजह से यह देश हमेशा आक्रमणकारियों के निशाने पर रहा। तैमूर लंग ने भी भारत के बारे में बहुत कुछ सुन रखा था। इसलिए यहां की दौलत लुटने के लिए उसने आक्रमण की योजना बनाई। भारत में तैमूर लंग ने दौलत तो काफी लूटी लेकिन साथ ही अंत में जब वह दिल्ली से वापस समरकंद के लिए रवाना हो रहा था, तो जाते-जाते अनेक जवान और बंदी बनाई गई औरतों और शिल्पियों को भी अपने साथ ले गया।

4 of 6
तैमूर लंग - फोटो : Pixabay
वैसे तैमूर लंग ने गेज खां की पद्धति को अपना रखी थी, लेकिन क्रूरता और निष्ठुरता के मामले में वो चंगेज खां से भी एक कदम आगे निकल गया था। इतिहास में तैमूर लंग को एक खूनी योद्धा की संज्ञा दी गई है। तैमूर जब भी जंग के लिए मैदान में उतरता तो बड़ी गिनती मे लाशे बिछा देता था। कहते हैं, एक जगह उसने दो हजार जिंदा आदमियों की एक मीनार बनवाई और उन्हें ईंट और गारे में चुनवा दिया।
विज्ञापन

5 of 6
तैमूर लंग का मकबरा - फोटो : Pixabay
तैमूर से तैमूर लंग बनने की कहानी
तैमूर लंग का नाम पहले केवल तैमूर था। नाम के पीछे लंग जुड़ने की कहानी उसके जीवन की एक महत्वपूर्ण घटना है। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार युवावस्था में तैमूर के शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरह घायल हो गया था। इतिहासकारों की माने तो तैमूर की यह हालत एक हादसे के कारण हुई थी। तैमूर भाड़े के मजदूर के तौर पर खुराशान में पड़ने वाले खानों में काम करता था। इसी खान में एक हादसे के दौरान वह जख्मी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तैमूर लंग - फोटो : Pixabay
तैमूर को लेकर अलग-अलग इतिहासकारों की राय भी अलग-अलग है। सीरियाई इतिहासकार इब्ने अरब शाह का कहना है कि एक भेड़ चराने वाले चरवाहे ने भेड़ चुराते हुए तैमूर को अपने तीर से घायल कर दिया था। चरवाहे का एक तीर तैमूर के कंधे पर लगा था और दूसरा तीर कूल्हे पर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें