हाई स्पीड रेल नॉइज बैरियर
- फोटो : Social media
पूरे बैरियर की लंबाई दो किलोमीटर है। इस बैरियर को 355 किलोमीटर लंबे जिआंगमेन-झांजिआंग हाई स्पीड रेलवे ट्रैक पर तैयार किया गया है। दरअसल, इस बैरियर को तैयार करने का मकसद 30,000 पक्षियों को बचाना है। रेल नॉइज बैरियर से वेटलैंड की दूरी 800 मीटर है। यहां एक छोटा सा टापू तैयार किया गया हुआ है, जहां एक विशाल बरगद का पेड़ मौजूद है, जिस पर सैकड़ों पक्षियों के घोंसले मौजूद हैं।