विश्व कप 2019 का आगाज टीम इंडिया ने शानदार किया था, लेकिन अंत निराशाजनक रहा। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली करारी हार के बाद भारत टूर्नामेंट से बाहर हो गया। वेस्टइंडीज दौरे के लिए चयनकर्ता रविवार को टीम की घोषणा करेंगे। चयन से पहले यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम के कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने विश्व कप में अपने प्रदर्शन से निराश किया। ऐसे ही तीन खिलाड़ी हैं, जो विश्व कप में टीम का हिस्सा रहे, लेकिन विंडीज दौरे पर उन्हें चयनकर्ता टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।