फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड ने नहीं दिया स्मार्टफोन तो गर्लफ्रेंड ने सरेबाजार किया ये काम, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 27 May 2019 01:37 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
गर्लफ्रेंड को गिफ्ट ना देना इतना महंगा पड़ सकता है कभी ब्वॉयफ्रेंड ने सोचा भी नहीं होगा। गिफ्ट ना देने पर गर्लफ्रेंड ने सरेबाजार ऐसी हरकत की जिससे ब्वॉयफ्रेंड को शर्मिंदा होना पड़ा। दरअसल, चीनी वैलेंटाइन डे पर युवती को प्रेमी ने फोन गिफ्ट नहीं किया तो उसने ब्वॉयफ्रेंड पर सरेआम एक के बाद एक कुल 52 थप्पड़ बरसा दिए। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
यह घटना 20 मई की बताई जा रही है, जो चीन के दजहाऊ शहर में घटी है। बीच सड़क पर लड़का-लड़की की मारपीट देखते ही लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने अपने फोन में इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला अपने प्रेमी को बार-बार थप्पड़ मार रही है। इस दौरान शख्स ना तो अपना बचाव कर रहा है और ना ही महिला की थप्पड़ों का प्रतिरोध करता दिख रहा है। 

4 of 5
वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की लेकिन महिला लगातार उसे पीटती रही। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला अपने प्रेमी को आर्थिक तौर पर सहायता करती थी, लेकिन वह उस समय गुस्सा हो गई जब वह उसे चीनी वैलेंटाइन डे पर स्मार्टफोन गिफ्ट नहीं कर सका। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें