फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कार Hyundai Kona में मिलेंगे ये 5 खास फीचर, 9 जुलाई को होगी लांच

Mon, 27 May 2019 01:00 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai Kona Green Electric
वेन्यू की लांचिंग के बाद ह्यूंदै की इलेक्ट्रिक कार कोना सबसे बड़ा लांच इवेंट होगा। कोना इस साल 9 जुलाई को लांच होगी और यह हंयूदै की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी, वहीं यह इस सेगमेंट में देश की पहली इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी कोना की कीमत 20 से 25 लाख रुपये के बीच रख सकती है। आइए जानते हैं कोना की 5 खासियतों के बारे में…
 
विज्ञापन

बैटरी पैक

2 of 6
Hyundai Kona Blue - फोटो : File
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कोना दो वर्जन में आती है। कोना में 64 kWh का बैटरी पैक लगा होता है, जिसकी इलेक्ट्रिक मोटर 204 पीएस का पावर और 395 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं NEDC  के मुताबिक इसकी ड्राइविंग रेंज 546 किमी है।

वहीं इसके दूसरे वर्जन में 39.2 kWh की बैटरी लगी होती है, जो 345 किमी की रेंज देती है। वहीं इसकी अधिकतम पावर 136 पीएस की है, और 395 एनएम का टॉर्क देती है।

वहीं भारत में लांच होने वाली कोना में 39.2 kWh स्पेसिफिकेशन वाला मॉडल मिलेगा। ताकि कीमत कम रख कर मुकाबले में बना रहा जा सके।
 
विज्ञापन

लिमिटेड नंबर्स

3 of 6
Hyundai Kona new york motor show
ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक व्हीकल मको भारत में बेहद सीमित संख्या में ही बेचा जाएगा। कंपनी लक्ष्य है कि हर महीने केवल 50 इलेक्ट्रिक कोना ही बेची जाएं। वहीं कंपनी श्रीपेरंबदूर में एक एक्सपोर्ट हब बनाएगी। वहीं देश में कोना की टक्कर अपकमिंग निसान लीफ हैचबैक और एमजी eZs से होगी।
 

चार्जिंग टाइम

4 of 6
2019 hyundai kona electric SUV Charging
ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक कार में 7.2 kW का ऑन-बोर्ड चार्जर लगा होगाऔर कार पूरे 6 घंटे 10 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। वहीं 100 kW के फास्ट चार्जर के इस्तेमाल में मात्र 54 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज जाएगी।
 
विज्ञापन

मिलेगा ब्लूलिंक फीचर

5 of 6
hyundai Venue bluelink technologies
सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ह्यूंदै वेन्यू की तरह कोना में भी लेटेस्ट ब्लूलिंक कनेक्टेड एप सूट फीचर मिलेगा। वहीं कोना ह्यूंदै की दूसरी ऐसी एसयूवी होगी, जिसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी फीचर मिलेगा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी टचस्क्रीन यूनिट

6 of 6
Hyundai Kona Interior - फोटो : File
ह्यूंदै कोना में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। यह इंफोटेनमेंट सिस्टम एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं इसमें सैटेलाइट नेविगेशन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ईकॉल इमरजेंसी रेस्पांस सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे।     
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें