ब्रिटेन के वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर साइमन डेल ने अपने बगीचे में चूहों के लिए अलग से गांव ही बना दिया। चूहों के लिए तैयार किया गया मिनी-विलेज बेहद ही खूबसूरत है। इस गांव में चूहों के लिए छोटे-छोटे प्यारे से घर हैं, जिन्हें लकड़ियों, फूलों व पत्थरों की मदद से बनाया गया है। इतना ही नहीं चूहों के लिए सिर्फ घर ही नहीं बल्कि उनके लिए सुख-सुविधाओं का भी खास इंतजाम किया गया है।