फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर ट्रैफिक सिग्नल के लाइट लाल, पीले और हरे रंग के ही क्यों होते हैं? जान लीजिए ये जरूरी बात

Fri, 23 Aug 2019 06:57 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
ट्रैफिक लाइट्स - फोटो : Pexels/Social media
सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए यातायात के नियमों का पालन करना बहुत जरूरी होता है। इन नियमों में ट्रैफिक सिग्नल्स भी आते हैं, जिनके बारे में अधिकतर लोग जानते ही होंगे। फिर भी हम बता देते हैं कि ट्रैफिक सिग्नल में तीन रंगों की लाइट (लाल, पीला और हरा) लगी होती है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आखिर ट्रैफिक लाइट में इन्हीं रंगों का उपयोग क्यों किया जाता है, किसी और रंग का क्यों नहीं? 

विज्ञापन

2 of 7
ट्रैफिक लाइट्स - फोटो : Social media
पहले तो हम आपको इन तीन रंगों के ट्रैफिक लाइट्स का मतलब बता दें। लाल रंग की ट्रैफिक लाइट का मतलब होता है कि आप गाड़ी रोक दें। ट्रैफिक लाइट पीला होने पर आप आगे बढ़ने के लिए तैयार हो जाएं और हरा होते ही आप आगे बढ़ जाएं। 
विज्ञापन

3 of 7
ट्रैफिक लाइट्स - फोटो : Pixabay
आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में सबसे पहला ट्रैफिक लाइट 10 दिसंबर, 1868 को लंदन के ब्रिटिश हाउस ऑफ पार्लियामेंट के सामने लगाया गया था। इस लाइट को जेके नाईट नामक रेलवे इंजीनियर ने लगाया था। तब रात में ट्रैफिक लाइट दिखे, इसके लिए उसमें गैस भरा जाता था। हालांकि वो ज्यादा दिन तक नहीं चल पाते थे और गैस के कारण फूट जाते थे। खास बात ये है कि उस समय ट्रैफिक लाइट में सिर्फ दो रंगों का इस्तेमाल किया जाता था। 

4 of 7
ट्रैफिक लाइट्स - फोटो : Pexels.com
पहला सुरक्षित स्वत: बिजली ट्रैफिक लाइट संयुक्त राज्य अमेरिका में साल 1890 में लगाए गए थे। उसके बाद से ट्रैफक लाइट का उपयोग दुनिया के कोने-कोने में होने लगा। 
विज्ञापन

5 of 7
ट्रैफिक लाइट - फोटो : Social media
अब हम आपको बताते हैं कि ट्रैफिक सिग्नल में लाल, पीले और हरे रंग का ही इस्तेमाल क्यों किया जाता है। दरअसल, लाल रंग अन्य रंगों की अपेक्षा में बहुत ही गाढ़ा होता है। यह दूर से ही दिखने लगता है। लाल रंग का प्रयोग इस बात का भी संकेत देता है कि आगे खतरा है, आप रूक जाएं। 
विज्ञापन

6 of 7
ट्रैफिक लाइट - फोटो : Pexels.com
ट्रैफिक लाइट में पीले रंग का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है, क्योंकि यह रंग ऊर्जा और सूर्य का प्रतीक माना जाता है। यह रंग बताता है कि आप अपनी ऊर्जा को समेट कर फिर से सड़क पर चलने के लिए तैयार हो जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ट्रैफिक लाइट - फोटो : Pexels.com
हरा रंग प्रकृति और शांति का प्रतीक माना जाता है। ट्रैफिक लाइट में इस रंग का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है, क्योंकि यह खतरे के बिल्कुल विपरीत होता है। यह रंग आंखों को सुकून देता है। इसका मतलब होता है कि अब आप बिना किसी खतरे के आगे बढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें