Cruel Dictator Idi Amin: दुनिया में कई ऐसे तानशाह हुए हैं, जिनकी कहानियां आज भी सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। आज हम आपको दुनिया के सबसे क्रूर तानाशाह के बारे में बताएंगे। कहा जाता है कि यह तानाशाह अपने दुश्मनों को मारने के बाद उनका खून पी जाता था। इस तानाशाह पर आरोप था कि यह इंसानों का मांस भी खाता था, जिससे वह सबकी नजरों और खुंखार दिखे।
जानिए कौन था तानशाह?
हम अफ्रीकी देश युगांडा के तानाशाह की बात कर रहे हैं, जिसका नाम ईदी अमीन था। 1925 में जन्मा ईदी अमीन किस महीने और किस तारीख को पैदा हुआ, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। बताया जाता है कि पहले ईदी अमीन एक हैवी वेट बॉक्सिंग चैंपियन था। हालांकि, साल 1971 में उसने मिल्टन ओबोटे को सत्ता से बेदखल कर दिया और सत्ता पर काबिज हो गया। इसके बाद उसने युगांडा पर आठ सालों तक राज किया है।