Least populated cities in the world: दुनियाभर में कई ऐसे शहर हैं, जहां की आबादी बढ़ती ही जा रहा है। वहीं दूसरी ओर दुनिया के कुछ हिस्से ऐसे भी हैं, जहां बहुत कम लोग रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर अक्सर सन्नाटा पसरा रहता है, क्योंकि वहां की आबादी बहुत कम है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस लिस्ट में एक ऐसा शहर भी है, जहां मात्र 30 लोग ही रहते हैं। आइए जानते हैं दुनिया के सात सबसे कम आबादी वाले शहर कौन से हैं।
दुनिया के सात सबसे सुनसान शहर
'हम' क्रोएशिया का एक छोटा सा शहर है, जिसे दुनिया के सबसे छोटे शहर के रूप में जाना जाता है। 100 मीटर लंबा और 30 मीटर चौड़ा यह शहर इस्त्रिया के केंद्र में बुजेट शहर में स्थित है। साल 2022 तक इस शहर की आबादी 30 लोगों की थी। हम मध्य युग से अपनी वास्तुकला और संस्कृति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है।