फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: जिंदा से ज्यादा खतरनाक होती है मरी हुई व्हेल, इंसानों के लिए बन सकती सकती है बड़ा खतरा

Sun, 31 Oct 2021 02:00 PM IST
आशिकी पटेल फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जिंदा से ज्यादा खतरनाक होती है मरी हुई व्हेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
व्हेल एक समुद्री मछली है और दुनिया के सबसे विशाल जीवों में से एक है। पूरी तरह से विकसित एक व्हेल मछली की लम्बाई लगभग 110 फीट और वजन 180 टन तक हो सकता है। जब यह विशालकाय जीव महासागरों में घूमता है तो बड़े-बड़े पनडुब्बी जहाज और समुद्री जीव इसको देखकर अपना रास्ता बदल लेते हैं। इतनी विशालकाय होने के बावजूद भी व्हेल इंसानो के लिए बिल्कुल भी खतरनाक नहीं होती, लेकिन क्या आप जानते हैं कि व्हेल मरने के बाद इंसानों के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है? जी हां, व्हेल का मृत शरीर काफी खतरनाक होता है और ये एक बम विस्फोट की तरह इंसानों की मौत का कारण बन सकता है। तो चलिए आज जानते हैं कि आखिर व्हेल के मरने के बाद ऐसा क्या हो जाता है कि उसका शव खतरनाक हो जाता है और क्यों इंसानों को व्हेल के मृत शरीर से दूर रहना चाहिए ... 
 
विज्ञापन

2 of 4
जिंदा से ज्यादा खतरनाक होती है मरी हुई व्हेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
क्यों खतरनाक है व्हेल का मृत शरीर 
व्हेल जब मर जाती है तो समुंदर की लहरें उसको किनारे लाकर फेक देती हैं। ऐसे में जो लोग जिंदा व्हेल नहीं देख पाए हैं, तो उसका शव देखने के लिए करीब पहुंच जाते हैं, लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि मरी हुई व्हेल के पास जाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि मरी हुई व्हेल के शरीर में कभी भी विस्फोट हो सकता है। विस्फोट होने की वजह से यह फट जाती है, जिसकी वजह से व्हेल को मरने के बाद इंसानों के लिए खतरा माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 4
जिंदा से ज्यादा खतरनाक होती है मरी हुई व्हेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
मरी हुई व्हेल के शव में क्यों होता है विस्फोट?
मरी हुई व्हेल के शव में विस्फोट इसलिए होता है क्योंकि जीवों के मरने के बाद उनके शरीर के अंदरूनी हिस्सों को बैक्टीरिया खाना शुरू कर देते हैं, जिसके कारण उनके शरीर में कई तरीके की गैसों का निर्माण होता है, उन गैसों की वजह से उनका शरीर फूलने लगता है। यही प्रक्रिया व्हेल के अंदर भी भारी मात्रा में होती है। वहीं व्हेल की बाहरी परत काफी मजबूत होती है, जिस वजह से शरीर से गैसें निकल नहीं पाती हैं और विस्फोट हो सकता है। इसलिए व्हेल की बॉडी में कट कर दिया जाता है ताकि गैस निकलती रहे। 
विज्ञापन

4 of 4
जिंदा से ज्यादा खतरनाक होती है मरी हुई व्हेल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
कई बार ऐसा भी हुआ है कि कट करते वक्त ही व्हेल की बॉडी फट जाती है और मांस बाहर आकर कई मीटर दूरी तक फैल जाते हैं। इसलिए बॉडी को कट करने से पहले भी कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। जब कई टन की व्हेल का शरीर फटता है तो हालात बहुत ज्यादा खराब हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें