फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weird Marriage: भारत में यहां पर दो लड़कों की आपस में कराई जाती है शादी, जानिए क्या है अनोखी परंपरा

Thu, 27 Jul 2023 12:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
weired marriage rituals (symbolic pictures) - फोटो : iStock
Weired Marriage: दुनिया के अलग-अलग देशों में शादी को लेकर अलग-अलग पंरपराओं का पालन किया जाता है। हिंदू धर्म में शादी को सात जन्मों का बंधन बताया गया है। दुनिया में शादी को लेकर कई अजीबोगरीब परंपराओं का पालन किया जाता है। इनके बारे में जानकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। ऐसे ही अजीबगरीब परंपरा (Weired Marriage Rituals) का पालन भारत के कुछ इलाकों में किया जाता है। यहां शादी को लेकर बिल्कुल अलग परंपरा है।

जानकर आपको यकीन नहीं होगा, लेकिन यह पूरी तरह से सच है। दरअसल, भारत में एक स्थान पर दो लड़कों की आपस में शादी कराई जाती है। होली के त्योहार से पहले इस परंपरा का पालन किया जाता है। इसके पीछे की वजह बेहद दिलचस्प है। भारत के राजस्थान प्रदेश के एक गाव में इस अजीबोगरीब परंपरा का पालन किया जाता है। आइए जानते हैं कि आखिर इस अनोखी परंपरा के पीछे की वजह क्या है? 
विज्ञापन

2 of 6
weired marriage rituals (symbolic pictures) - फोटो : iStock
धूमधाम से मनाई जाती है परंपरा

भारत के राजस्थान के एक गांव से यह अनोखी परंपरा जुड़ी हुई है। राजस्थान के बड़ोदिया गांव में दो लड़कों की आपस में शादी कराई जाती है। इस परंपरा का पालन होली के ठीक पहले किया जाता है। इस परंपरा का पालन हर साल किया जाता है। इसमें गांव के ज्यादा से ज्यादा लोग शामिल होते हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 6
weired marriage rituals (symbolic pictures) - फोटो : iStock
पूरे गांव के लोग मनाते हैं जश्न

गांव के बुजुर्गों के मुताबिक, होली के ठीक पहले की रात को इस परंपरा का पालन किया जाता है। परंपरा के मुताबिक, दो छोटे लड़के दूल्हा और दुल्हन बनते हैं। इस शादी में पूरे गांव के लोग शामिल होते हैं और जश्न मनाते हैं। 

 

4 of 6
weired marriage rituals (symbolic pictures) - फोटो : iStock
दूल्हा और दुल्हन का ऐसे होता है चुनाव

शादी के लिए बेहद खास तरीके दूल्हा और दुल्हन के लिए लड़कों को चुना जाता है। जो लड़के जनेऊ न पहनें हों सिर्फ वही दूल्हा-दुल्हन बन सकते हैं। गोरिया समुदाय के लोग दूल्हा और दुल्हन के लिए लड़कों का चुनाव करते हैं। इस प्रक्रिया को भी गेरिया कहा जाता है। 

Asteroid News: धरती की तरफ 47 हजार किमी की रफ्तार से आ रही आफत! नासा ने जारी की चेतावनी
विज्ञापन

5 of 6
weired marriage rituals (symbolic pictures) - फोटो : iStock
दोनों लड़कों की विधि-विधान के साथ शादी कराई जाती है और अग्नि के चार फेरे लगवाए जाते हैं। इसके साथ ही सात वचन दिलाए जाते हैं। शादी के बाद दूसरे दिन दुल्हा-दूल्हन बने लड़कों को बैलगाड़ी में बैठाकर पूरे गांव में घुमाया जाता है। इसके बाद गांव में लोग एक दूसरे को रंग लगाते हैं और होली का त्योहार मनाते हैं। 

Ajab-Gajab: इस देश के तानाशाह ने बनाए थे अजीबोगरीब नियम, कुत्तों को कर दिया था बैन, मेकअप पर लगा दी थी रोक

Ajab-Gajab: इस गांव के हर घर का दरवाजा है हरा, नहीं खरीद सकता है कोई अपना घर, जानिए क्या है अजीबोगरीब नियम
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
weired marriage rituals (symbolic pictures) - फोटो : iStock
क्यों होता है अजीबगरीब का पालन

बड़ोदिया गांव में शादी को लेकर अनोखी परंपरा के पीछे एक खास वजह है। कई सालों तक यह गांव दो भागों में बंटा था। लोगों ने दोनों ही गांव के लोगों में प्यार बढ़ाए रखने के लिए एक अनोखा तरीका निकाला। दोनों ही गांव से एक-एक लड़के को चुनकर उनकी शादी कराई जाती थी और लोग जश्न मनाते थे। इसके बाद से यह परंपरा चलती आ रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें