Weird Wedding Ritual: भारत समेत दुनिया में कई समुदाय और जाति के लोग रहते हैं। सभी समुदायों के अपने अलग-अलग रीति-रिवाज और परंपराएं होती हैं। हर धर्म में शादी का एक खास महत्व होता है, जिसके मुताबिक अलग-अलग परंपराओं का पालन किया जाता है। शादी के लिए लाल रंग को सबसे शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में शादी के बाद दुल्हन की विदाई लाल जोड़े में होती है। किसी शुभ काम में सफेद रंग के कपड़े का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हालांकि भारत में एक ऐसा समुदाय है, जहां दुल्हन के शरीर पर से लाल जोड़ा निकलवा दिया जाता है और विधवा के लिबाज में विदाई की जाती है। हम आपको आज इस रीति-रिवाज और समुदाय के बारे में बताते हैं...
मध्य प्रदेश के भीमडोंगरी गांव में सफेद साड़ी में दुल्हन के विदा होने के रिवाज का पालन किया जाता है। इस गांव में आदिवासी लोग रहते हैं। हर समुदाया की तरह इनमें भी शादी का उल्लास दिखाई देता है, लेकिन हैरान करने वाली रस्म निभाई जाती है।