फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्वॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए लड़की ने दी 3 लाख की टिप, लड़के ने इस तरह सिखाया सबक

Sat, 06 Jul 2019 12:45 PM IST
मोना नारंग फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Serina Wolfe - फोटो : Facebook
गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रेंड के बीच लड़ाई-झगड़े होना आम बात है। कपल्स के बीच नोक-झोक ही तो उनके रिश्ते को मजबूत बनाने का काम करता है, लेकिन कई बार इसका फायदा दूसरों को मिल जाता है। कुछ ऐसा ही फ्लोरिडा की रहने वाली Serina Wolfe के साथ हुआ।
विज्ञापन

2 of 5
लंच
सेरीना अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्लीयर स्काई कैफे में डेट के लिए गई थी। इस दौरान सेरीना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड से उनके घर जाने के लिए न्यूयॉर्क की टिकट बूक कराने के लिए कहा। लड़के ने सेरीना को इसके लिए मना कर दिया। बस फिर क्या था दोनों के बीच इसी बात को लेतक बहस हो गई। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : SELF
दोनों के बीच जुबानी जंग बढ़ती गई और दोनों में से कोई चुप होने का नाम नहीं ले रहा था। इसके बाद सेरीना ने गुस्से-गुस्से में अपने ब्वॉयफ्रेंड से बदला लेने के लिए उसके कार्ड से वेटर को 5000 डॉलर की टिप दे दी। जबकि दोनों का बिल 55 डॉलर आया था।

4 of 5
सेरीना के ब्वॉयफ्रेंड ने पुलिस को बताया कि उनकी जानकारी के बिना उनका क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल किया गया, जिसके बाद पुलिस ने सेरीना को गिरफ्तार कर लिया है। ब्वॉयफ्रेंड ने यह भी बताया कि सेरीना ने शराब पी रखी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
custody - फोटो : Facebook
बिना इजाजत के किसी दूसरे का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने के अपराध को लेकर फिलहाल सेरीना को पुलिस कस्टडी में रखा गया है। यहां तक कि 1000 डॉलर का उन्हें जुर्माना भी लगा है। वहीं रेस्टोरेंट ने टिप के पैसे वेट्रेस को दे दिए हैं। पुलिस का कहना है कि यह वेट्रेस और रेस्टोरेंट पर निर्भर करता है कि उसे टिप वापस देनी है या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें