वन विभाग की टीम ने तस्वीरों को देखकर बताया है कि यह जानवर फिशिंग कैट है। वन विभाग अधिकारी के अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस ने मामले की सूचना वन विभाग को दी है। टीम ने पी थ्री, ओमेगा सेक्टर के पास कई घंटों तक खोज अभियान चलाया, लेकिन कोई जंगली जानवर नहीं मिला। कासना पुलिस व वन विभाग की टीम अभी भी फिशिंग कैट की तलाश कर रही है, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका है।