फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

य़हां औरतें पिलाती हैं जानवरों को अपना दूध, वजह भी जान लीजिए

Wed, 22 Feb 2017 12:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
1 of 6
ट्राइबल
राजस्थान में चिंकारा के प्रति जनता का लगाव तो आपने देखा होगा लेकिन एक और जगह है जहां औरतें जानवरों के लिए मां बन जाती है। छोटी छोटी गिलहरियां औऱतों के आंचल में छिपकर दूध पीती दिख जाएं तो अचंभा मत कीजिएगा। ये गिलहरियां इंसानी बच्चो से ज्यादा चंचल और मासूम हैं और बच्चों की तरह ही स्तनपान करती हैं।

2 of 6
ट्राइबल
एक अजब जनजाति पूर्वी ब्राजील के पास अमेजन के जंगलों में रहती है। इस जनजाति के लोग जानवरों से अपने बच्चों की तरह प्यार करते हैं। 

3 of 6
ट्राइबल
कई औरतें जानवरों को अपना दूध तक पिलाती हैं। जानवर भी इसके बदले जनजाति की मदद करते हैं और उन्हें ऊंचे पेड़ों से फल तोड़ कर देते हैं। इस जनजाति को 'आवा ट्राइब्स' के नाम से जाना जाता है। इस जनजाति से जुड़ी कई और बातें हैं जिन्हें जान कर आप और हैरान हो जाएंगे...

4 of 6
ट्राइबल
इनके क्षेत्र में बाहरी इंसानों के दखल से अब सिर्फ 500 ही आदिवासी बचे हैं। ये लोग पूरी तरह जंगल पर निर्भर होकर ज़िंदगी जीते हैं। कई जगहों पर इनकी ज़मीन पर भी कब्ज़ा कर लिया गया है। 

5 of 6
ट्राइबल
 महिलाएं किसी बच्चे की तरह जानवर के बड़े होने तक दूध पिलाना पसंद करती हैं। इस जनजाति की ख़ासियत है कि यह पूरी तरह से दुनिया से कटा हुआ है। ये लोग पूरी तरह जंगल पर निर्भर होकर जिंदगी जीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ट्राइबल
 डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार, आवा जनजाति पर पूरी तरह ख़त्म होने का संकट मंडरा रहा है। फोटोग्राफर 'डोनेनिको पुगलीज' ने बताया कि वे बहुत किस्मती थे कि उन्हें इस जनजाति की तस्वीरें कैद करने का मौका मिला, क्योंकि बहुत कम लोगों को अब तक इस जनजाति के करीब जाने का मौका मिला है। आपको बता दें कि ये फोटोज 'डोनेनिको पुगलीज' नाम के एक शख्स ने ली थी। 
Next
AU ऐप में पढ़ें