फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIRAL VIDEO: जिसे कुत्ता समझ रही थी लड़की वो निकला कुछ और, फिर क्या हुआ...

Tue, 21 Feb 2017 06:34 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आजकल इंटरनेट पर आजकल एक वीडियो छाया हुआ है। इसमें एक लड़की ने कुछ ऐसा काम किया है जो किसी भी आम इंसान के बस की बात नहीं है। यह लड़की किसी सुपरमैन से कम नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
आस्ट्रेलिया के एक रेस्टोरेंट में जब 180 सेंटीमीटर लंबी छिपकली (गोह) अपनी दावत के लिए आई तो वहां बैठे सभी लोगों के होश उड़ गए। सभी रेस्टोरेंट में घुस आए इतने बड़े जीव को देख कर हैरान रह गए और चीखने-चिल्लाने लगे।
विज्ञापन

3 of 5
लेकिन तभी सबको बचाने 25 साल की एक लड़की आ गई। फ्रांस की सामिया लीला ने फिर उस बड़ी छिपकली यानि गोह के साथ कुछ ऐसा किया जो बड़े से बड़ा दिलदार ना कर पाए। सामिया का कारनामा इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

4 of 5
सामिया ने उस बड़ी छिपकली को तब देखा जब वो कुर्सी के पास बैठने जा रही थी। सामिया को पहले लगा कि वह एक कुत्ता है लेकिन गौर से देखने पर पता चला कि यह एक 'गोह छिपकली' है। सामिया उससे डरी नहीं और उसे खींच कर बाहर निकाल दिया। वीडियो देखिए अगली स्लाइड में।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सामिया को छिपकलियां पसंद हैं इसलिए वह इतनी आसानी से यह काम कर पाईं। इस वीडियो को अब तक सोशल मीडिया पर लाखों बार देखा जा चुका है और हजारों लोगों ने उसे शेयर किया है। आप भी देखिए यह दिलदार वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें