फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कारण से CRPF के जवानों को बनना पड़ा टीचर, बच्चों को दे रहे हैं शिक्षा

Fri, 23 Nov 2018 04:38 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Para Teacher Strike Jharkhand - फोटो : ANI
हमारे जवानों की देश के प्रति निष्ठा आम आदमी को हमेशा से ही हैरान करती रही है। अब तक जवानों को तेज, मजबूत और ताकतवर माना जाता रहा है। लोगों को विश्वास है कि वर्दी में खड़ा सिपाही हमारी रक्षा के लिए जान दे देगा। लेकिन जवानों ने इस बार जो किया है उसे जानने के बाद आप मानेंगे कि जवान सिर्फ कठोर दुश्मनों को ही संभालते हैं बल्कि कोमल हृदय वाले बच्चों को भी संभालने और संवारने का हुनर रखते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
CRPF - फोटो : ANI
झारखंड के सरकारी स्कूलों में इन दिनों सीआरपीएफ के जवान बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Para Teacher Strike Jharkhand
दरअसल झारखंड में पारा शिक्षक हड़ताल पर हैं। बच्चों की शिक्षा का नुकसान न हो इसलिए अधिकारियों के निर्देश के साथ सीआरपीएफ जवानों ने स्कूलों में पढ़ाई का मोर्चा संभाल लिया। 

4 of 5
Teacher
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बोकारो में कुल 1568 सरकारी स्कूल हैं। जिनमें से 721 स्कूल पारा शिक्षकों के ऊपर ही निर्भर हैं। टीचरों की हड़ताल का बच्चों की पढ़ाई पर कोई असर न पड़े इसलिए जवानों ने जिम्मेदारी संभाल ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आतंकियों के खिलाफ मोर्चा संभाले जवान - फोटो : अमर उजाला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जवानों को भी बच्चों को पढ़ाकर खुशी हासिल हो रही है। वो कह रहे हैं बहुत दिन हो गए स्कूलों से निकले हुए। अब इन बच्चों के बीच रहकर अपना बचपन याद आ रहा है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं कि हर विपरित परिस्थिति में जवानों को ही क्यों जिम्मेदारी दी जाती है।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें