फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे बचाने के चक्कर में पड़ गए लेने के देने, लड़की के साथ हुआ कुछ ऐसा कि पहुंच गई अस्पताल

Fri, 23 Nov 2018 12:37 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hong jia - फोटो : social media
पैसे बचाने की कला हर किसी में नहीं होती। लेकिन जिसने इस कला में महारत हासिल कर ली, वो निश्चित ही अमीर बन जाएगा। वैसे तो कहा जाता है कि लड़कियां और महिलाएं पैसे बचाने में माहिर होती हैं, लेकिन कभी-कभी वो इस चक्कर में इस हद तक चली जाती हैं कि लेने के देने पड़ जाते हैं। कुछ ऐसा ही चीन में एक छात्रा के साथ हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
Noodles
होंग जिया नाम की छात्रा के ऊपर पैसे बचाने का ऐसा भूत चढ़ा कि वो तीन हफ्ते तक लगातार सिर्फ और सिर्फ नूडल्स ही खाती रही। ऐसा करके उसने पैसे तो बचाए, लेकिन उससे कहीं ज्यादा उसे खर्च करने पड़ गए। 
विज्ञापन

3 of 5
Shopping festival
दरअसल, होंग जिया 'शॉपिंग डे' पर जमकर शॉपिंग करने के लिए पैसे बचा रही थी। इसके लिए उसने एक नायाब तरीका अपनाया और तीन हफ्तों तक सिर्फ नूडल्स ही खाती रही। ऐसा करके उसने 749 युआन यानी करीब 7600 रुपये बचाए, लेकिन इसकी वजह से उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब अस्पताल और उसकी दवाइयों का बिल 1100 युआन यानी 11,200 रुपये आया है। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होंग ने तेज बुखार की शिकायत की, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उसकी तबीयत किस वजह से खराब हुई, इसके बारे में अभी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
social media
होंग का मानना है कि उसके साथ ऐसा लगातार नूडल्स खाने की वजह से ही हुआ है। अब सोशल मीडिया पर लोग होंग की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं, तो वही कुछ लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें