कितनी अजीब बात है? जहां जाने से हमें रोका जाता है अक्सर हमारा दिल वहीं जाने को करता है। यह मानव स्वभाव है। दरअसल, इंसान जिज्ञासु प्रवृत्ति का है। अगर किसी क्षेत्र को प्रवेश वर्जित किया जाता है तो हम उसके बारे में जरूर पता लगाना चाहेंगे। जब तक हम उसके बारे में नहीं जान लेंगे तब तक हमारे मन में सवाल घूमता रहता है कि आखिर उस जगह पर ऐसा क्या है कि हमें वहां जाने से रोक दिया गया। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि दुनिया में ऐसी तमाम जगह मौजूद हैं जहां जाने के लिए पांबदी लगाई गई हैं। ये रोक उन देशों द्वारा लगाई गई है जहां पर ये स्थान मौजूद हैं। इन देशों की सरकारें सुरक्षा के लिहाज से ऐसा करती हैं। दरअसल, ये ऐसे स्थान होते हैं जिन्हें आमजन से गुप्त रखा जाता है जैसे 'सैन्य अड्डे' या 'रिसर्च सेंटर' इत्यादि।
चलिए मान लेते हैं कि इन जगहों पर किसी न किसी देश की सरकार किसी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं चाहती इसलिए ऐसा किया जाता होगा लेकिन क्या आप ये बात जानते हैं कि धरती पर कई ऐसे स्थान भी हैं जहां प्रकृति खुद इंसानों को इन जगहों से बाहर रख रही है। जी हां, इन स्थानों को इतना खतरनाक और जोखिम भरा बताया जाता है कि इनमें से जगह तो 'मृत्यु द्वार' यानी मौत का दरवाजा नाम से मशहूर हो चुकी है। कहते हैं कि इन स्थानों पर जो भी गया है वो वापस लौटकर नहीं आया है। ऐसे में आपको इन स्थानों की जानकारी जरूर होनी चाहिए ताकि आप भूल से भी यहां जाने की भूल न करें। तो चलिए शुरू करते हैं
विज्ञापन
2 of 11
North Sentinel Island
1.उत्तरी सेंटीनेल द्वीप
इस जगह पर जाना जान जोखिम में डालने के बराबर है। हो सकता है कि यहां जाने के बाद आप जिंदा ही न लौट सकें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ये छोटा सा आयलैंड एक खतरनाक आदिवासी जनजाति का बसेरा है। इस बसेरे में अगर कोई भी बाहरी शख्स घूसने की कोशिश करता है तो ये आदिवासी लोग मिलकर उसकी हत्या कर डालते हैं। आयलैंड देखने में बेहद खूबसूरत है। कह सकते हैं कि इसके पर्यावरण और प्राचीन संस्कृति को प्रकृति आज तक सहेज कर रखा है। इस आयलैंड के लोग बाहरी दुनिया से कटे हुए हैं। यहां रहने वाली जनजाति को दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति कहा जाता है।
विज्ञापन
3 of 11
Vatican Secret Archives
2. वैटिकन सीक्रेट आर्काइव
जैसा कि इसके नाम से साफ है... आपको लगभग आधी बात तो समझ आ ही गई होगी। जी हां, हम वेटीकन आर्काइव के साथ जुड़े 'सीक्रेट' शब्द की बात कर रहे हैं। अब ये भी जान लीजिए कि आखिर ये शब्द इस नाम के जोड़े जाने की क्या वजह रही है। दरअसल, इसके पीछे एक पुख्ता वजह रही है। इसके बारे में जानकर आपको ताज्जुब होगा। कहते हैं कि इस अभिलेखागार में आपको कई ऐसे गुप्त राज मिल जाएंगे जिन्हें जानने को आज भी बाहरी दुनिया बड़ी उत्सुक है। ऐसे कई मामले जो आज तक पूरी दुनिया के लिए मिस्ट्री बने हुए हैं उनके राज भी इस सीक्रेट आर्काइव में हैं। इस आर्काइव को गोपनीय रखा गया है। यहां आठ शताब्दी से पहले के दस्तावेज और आधिकारिक दस्तावेज जमा है। इसलिए यहां किसी को नहीं जाने दिया जाता। यहां जाने पर रोक लगाई गई है।
4 of 11
snake island
3. स्नेक आइलैंड
ब्राजील में स्थित इलाहा दा क्यूइमादा 'स्नेक आइलैंड' के नाम से जाना जाता है। यह दुनिया के उन हजारों विषैले सांपों का घर है, जिनका नाम है गोल्डन लांसहेड वाइपर। ऐसे लगभग 4000 सांप इस द्विप पर बताए जाते हैं। इसके पीछे क्या रहस्य है, ये जानना लोगों में जिज्ञासा पैदा करता है लेकिन जो कोई इस आइलैंड पर यह पता लगाने गया है वो जिंदा वापस नहीं लौटा। अब इस आइलैंड को ब्राजील सरकार द्वारा प्रवेश वर्जित क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। 24 घंटे ब्राजील की नौसेना इस आइलैंड के इर्द-गिर्द निगरानी रखती है और इस ओर जाने वालों को तुरंत रोक देती है। बता दें यह द्वीप साओ पाउलो से महज 20 मील की दूरी पर स्थित है। कहते हैं कि यहां सांपों की तादात इतनी ज्यादा है कि प्रति 3 फीट की दूरी पर एक से पांच सांप आसानी से मिल जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 11
area 51
4.एरिया 51
'एरिया 51' के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होगी। ये एरिया दुनिया के सबसे रहस्यमयी जगहों में से एक मानी जाती है। कहा जाता है कि यहां अमेरिकी सरकार के कई सीक्रेट्स दफ्न हैं। एरिया 51 एक सैन्य मिलिटरी इलाका है जो अमेरिकी शहर लास वेगास से 80 मील दूर उत्तर-पश्चिम में स्थित है। यह इलाका अक्सर चर्चा का केंद्र बना रहता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यहां दूसरे ग्रहों से आए एलियनों के ऊपर शोध कार्य किया जाता है। कई लोगों ने तो यहां तक दावा किया है कि उन्होंने कई बार अनआडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) को वहां उड़ते देखा है।
विज्ञापन
6 of 11
Death Valley
5. डेथ वैली, अमेरिका
यहां की मुख्य समस्या है यहां पड़ने वाली गर्मी जिससे यहां का तापमान 130 डिग्री तक पहुंच जाता है। ऐसे में यहां किसी की भी मृत्यु हो सकती है। यहां 1913 में रिकॉर्ड 1134.06 डिग्री तापमान मापा गया था। यहां साल में औसत वर्षा मात्र 5 सेमी. के लगभग होती है। यहां पानी के निशान तक नहीं हैं। वहीं अगर कहीं पानी मिल भी जाए तो वह खारा होता है। इसे दुनिया की सबसे गर्म जगह के रूप में माना जाता है जहां किसी का भी रह पाना नामुमकिन है।
विज्ञापन
7 of 11
Mezhgorye
6. मेजगोरी
कहते हैं कि इस इलाके में रूस का वो राज छुपा है जो पूरी दुनिया में किसी को नहीं मालूम। 'Mezhgorye' नामक यह स्थान रूस के 'Bashkortostan' गणराज्य में स्थित है। बताया जाता है कि इस स्थान पर रूस अपने खूफिया रिसर्च में लगा है। इस जगह को लेकर यह भी कहा जाता है कि रूस दुनिया की नजर से बचते हुए यहां एक ऐसा बंकर बना रहा है जिस पर की परमाणु बम का भी असर न हो। इस जगह को रूस का सबसे बड़ा खजाना बताया जाता है। वहीं Mezgorye नामक इस स्थान को लेकर यह भी कहा जाता है कि यह रूस गुप्त परमाणु मिसाइल सेंटर है। यह रूस में सबसे संरक्षित स्थानों में से एक है। इसकी सुरक्षा के लिए दो बटालियन तैनात हैं। ये किसी भी व्यक्ति को यहां आने से रोकती हैं। रूस के लिए यह जगह कितनी महत्वपूर्ण है ये इस बात से ही साफ हो जाता है कि उसने इसकी सुरक्षा के लिए स्वचालित बैलिस्टिक मिसाइल को लगाया है जो किसी भी हमले के वक्त इसकी सुरक्षा करेगा।
8 of 11
Woomera
7. वूमेरा
'वूमेरा' ऑस्ट्रेलियाई सैन्य परीक्षण क्षेत्र है। यह 124,000 वर्ग किलोमीटर में फैला है। कहा जाता है कि इसकी मिट्टी में सोने, लौह अयस्क और ओपल की उच्च सांद्रता है। यह खनन क्षेत्र है इसलिए इस देश की सरकार ने इसकी सुरक्षा के लिए यहां बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री एकत्रित कर रखी है। ऑस्ट्रेलियाई कमांडो इसकी सुरक्षा करते हैं।
9 of 11
Jiangsu National Security Education Museum
8. जियांगसू राष्ट्रीय सुरक्षा शिक्षा संग्रहालय
अगर आपको यहां जाने की अनुमति मिलती है तो ही आप इसके दर्शन कर पाएंगे। इस संग्रहालय में जाकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आप किसी असली जासूसी फिल्म में है। यहां आपको ऐसी लिपस्टिक भी देखने को मिलेगी जो बंदूक का काम करती है। यहां ऐसे कार्ड भी मिलेंगे जिसमें एक नक्शा छुपा होता है। आपको ऐसे ही कई जासूसी गैजेट्स यहां देखने को मिल जाएंगे। बेशक, चीनी सरकार यहां जाने से पहले आपकी संवेदनशील जानकारी जुटाना चाहेगा। इस बात स साफ है कि चीन के लिए यह स्थान कितना अहम है।
10 of 11
GOLD
9. फोर्ट नॉक्स
सरकार क्या करती है जब वह सोने के विशाल रिजर्व को संभाल नहीं सकती है? निश्चित रूप से इसके लिए वह एक सुविधा बनाती। ऐसी ही सुविधा है 'केंटकी' में। यहां पूरी दुनिया का गोल्ड यानी सोना जमा किया जाता है। इतिहास से लेकर आज तक धरती पर निकाले गए कुल सोने का लगभग 5 प्रतिशत रिजर्व आपको यहां देखने को मिल जाएगा। यहां का नजारा कुछ ऐसा होगा कि देखकर आपकी आंखों में सोने के सिक्के चमकते नजर आएंगे।
10. किन शि हुआंग का मकबरा
यह वास्तव में एक आकर्षक जगह है। क्यून शू हुआंग की मकबरा को सेंट्रल चीन में एक पहाड़ी के नीचे गहराई दफ्न मिला। इस मकबरे में टेराकोटा की बनी मूर्तियां है। ये मू्र्तियां सेना की सैनिकों की हैं। इनमें से कई सैनिकों की मूर्तियों तो निकाल ली गई हैं। लेकिन ऐसा माना जाता है कि बहुत सी मूर्तियां अभी भी यहां जमींदोज हैं। यह रहस्य कम ही लोगों को मालूम है।
कमेंट कर हमें जरूर बताएं कि आपको यह स्टोरी कैसी लगी। आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए मायने रखती है।