फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब प्लेन में भीख मांगने लगा भिखारी, एयर होस्टेस ने किया कुछ ऐसा मिनटों में वायरल हुआ वीडियो...

Sat, 23 Jun 2018 10:28 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
begging in plane
आज तक आपने सड़कों पर भिखारियों का भीख मांगते हुए देखा होगा लेकिन क्या आपने कभी किसी फ्लाइट में कोई भिखारी देखा है? जी हां, फ्लाइट में भिखारी का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। फ्लाइट के अंदर हुई इस अजीबोगरीब घटना से लोग हैरान हैं। एक भिखारी फ्लाइट के अंदर चढ़ गया और हाथ फैलाकर भीख मांगने लगा।
विज्ञापन

2 of 5
plane
एक आदमी ने तो दे डाले कुछ पैसे
'द सन' की रिपोर्ट की मानें तो भिखारी दोहा से शिराज एयरपोर्ट जा रहा था। जैसा कि आप खबर के आखिर में इस वीडियो में देख पाएंगे कि यह भिखारी फ्लाइट में खड़ा है और लोगों से पैसे मांग रहा है। उसे भीख मांगता देखकर लोग सकपका जाते हैं। तभी दो क्रू मेंबर इस भिखारी को समझाने के लिए दौड़कर आते हैं और उसे बैठ जाने की सलाह देते हैं। भिखारी पर रहम खाकर एक शख्स उसे कुछ पैसे दे देता है।
 
विज्ञापन

3 of 5
begging ban in uttarakhand
बाद में लोगों लिया खूब मजा
एयर होस्टेस इस भिखारी को भीख मांगना छोडकर शांति से बैठने की सलाह देती रही लेकिन वह नहीं माना। उसके किए पर विमान का स्टाफ व सभी यात्री इस भिखारी की हरकत पर देखकर दंग रह जाते है। वीडियो में यह भी दिखा कि भिखारी जेब से एक पर्चा निकालकर उसे विमान के स्टाफ का थमाता है। कुछ यात्रियों को इसमें हास्य का पुट मिलता है तो वो जोर-जोर से हंसने लगते हैं। इस मौके का विमान में सवार कई लोगों ने खूब मजा लिया। लोगों ने भिखारी का खूब मजाक उड़ाया। घटना का वीडियो प्लेन में सवार किसी यात्री ने बना लिया जिसे उसने बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बस फिर क्या था, ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। आगे जानिए कौन था ये भिखारी...

4 of 5
airport
सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स
इस बाबत कतर एयरवेज ने बताया कि उस शख्स ने फ्लाइट में सफर करने के लिए टिकट खरीदा था। यह भिखारी चुपके से विमान में नहीं चढ़ा था। भिखारी पाकिस्तानी नागरिक बताया जाता है, लेकिन पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के सूत्रों ने इससे इंकार किया है और एक स्थानीय समाचार चैनल के हवाले से ये भी दावा किया है कि ये शख्स ईरानी नागरिक हो सकता है। पाकिस्तान के जियो टीवी ने तो पाक एविएशन विभाग के हवाले से यह बताया है कि कुछ जगहों पर चल रही यह खबर गलत है कि यह मामला कराची हवाई अड्डे का है। जीयो टीवी ने बताया कि यह मामला कतर हवाई अड्डे का है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
plane
सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स का सिलसिला जारी
मजे की बात यह है कि जांच के दौरान वो शख्स आराम से खड़ा है और पूरी तमीज से सवालों के जवाब देता है। इस दौरान वीडियो में लोगों की हंसी की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं। हालांकि फ्लाइट अटेंडेंट की बातें स्पष्ट सुनाई नहीं दे रही हैं। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का जम कर मजाक बनाया जा रहा है। उसके विमान तक पहुंचने को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। अगर आपको  खबर पसंद आई हो तो इस पर लाइक और कमेंट करना न भूलें। आपकी प्रतिक्रिया हमारे लिए जरूरी है। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज को फोलो करें... 

लीजिए देखिए यूट्यूब पर डेलीमेल द्वारा शेयर किया वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें