फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुब्बारे की तरह फूल रहा था महिला का पेट,प्रेग्नेंसी समझ कराया अल्ट्रासाउंड, हकीकत जान डॉक्टर हैरान

Wed, 28 Nov 2018 07:41 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Social Media
महिलाएं अपने वजन को लेकर काफी चिंतित रहती हैं और डाइटिंग का विशेष ध्यान रखती हैं। लेकिन इंग्लैंड में एक महिला के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे जानकर डॉक्टरों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। एक महिला का पेट लगातार बढ़ता जा रहा था, अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखने के बाद महिला डर गई और डॉक्टर हैरान हो गए। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : Social Media
दरअसल, ये कहानी इंग्लैंड के स्वानसी शहर में रहने वाली 28 साल की कीली फावेल की है। इनका वजन अचानक बढ़ने लगा था और पेट धीरे-धीरे फूलता जा रहा था, तब कीली को लगा कि वो प्रेग्नेंट है। प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर उसका पार्टनर जैमी गिबिन्स भी काफी खुश हो गया। ये दोनों पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में हैं।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : Social Media
हालांकि जब कीली ने प्रेग्नेंसी टेस्ट करके देखा तो रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके बाद उसे लगा कि शायद मोटापे की वजह से ऐसा हो रहा है। साल 2016 में जब कीली की समस्या काफी ज्यादा बढ़ गई तो उसने डॉक्टर को दिखाने का फैसला किया।

4 of 7
- फोटो : Social Media
ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों ने कहा ये दवा के साइड इफेक्ट की वजह से हो रहा है। लेकिन जब कीली ने बताया कि वह उस दवा को लेना छह महीने पहले ही बंद कर चुकी है। तो डॉक्टर को भी लगा कि वो प्रेग्नेंट है और कंफर्म करने के लिए उन्होंने उससे अल्ट्रासाउंड स्केन कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

5 of 7
pregnant and cyst test - फोटो : Social Media
कीली ने पिछले साल जनवरी में अल्ट्रासाउंड कराया था, इस दौरान रेडियोलॉजिस्ट ने जब पेट के आसपास डिवाइस को घुमाया तो स्क्रीन पर कुछ नजर नहीं आया, वो खाली दिखा। जिसके बाद कीली बेहद परेशान हो गई। जब कीली ने अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि उसके पेट में ओवेरियन सिस्ट बन गया है, जिसकी वजह से उसका पेट इतना फूल गया है और वजन इतना ज्यादा बढ़ गया है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Social Media
फिर डॉक्टरों ने करीब 5 घंटे की सर्जरी करते हुए कीली के पेट से वो सिस्ट निकाला। किली के पेट में करीब 25 किलो का सिस्ट (ट्यूमर) था, जो कि सात नवजात बच्चों के वजन के बराबर था। सर्जरी की वजह से कीली का दायां गर्भाशय निकालना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Social Media
हालांकि डॉक्टर्स का कहना है कि इससे उसकी मां बनने की क्षमता पर कोई असर नहीं होगा। सर्जरी के बाद कीली के पेट में 30 सेंटीमीटर लंबा कट का निशान बन गया है। कीली का कहना है कि मेरी उम्र 28 साल हो चुकी है, लेकिन मां बने बिना ही मेरे पेट पर स्ट्रेच मार्क्स बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें