24 वर्षीय सीए मोक्षेश जैन ने भिक्षु के रूप में दीक्षा ली
गांधीनगर-अहमदाबाद रोड स्थित तपोवन सर्कल में एक समारोह के दौरान मोक्षेश जैन ने भिक्षु के रूप में दीक्षा ली। मोक्षेश का परिवार जेके कॉर्पोरेशन का मालिक है, जिनकी डायमंड, मेटल और शुगर इंडस्ट्रीज हैं। मोक्षेश का कहना है कि वह अब एक विनम्र छात्र के रूप में धर्म का 'ऑडिट' करना चाहते हैं। उन्होंने बताया था कि जब वह 15 साल के थे तभी उन्हें पहली बार जैन भिक्षु बनने का ख्याल आया। वह मन की शांति चाहते थे जो यह भौतिक संसार उपलब्ध नहीं कराता है।