फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

अपने बदबूदार मोजे सूंघता था शख्स, जाते-जाते बची जान, डॉक्टरों के भी उड़े होश 

Sat, 15 Dec 2018 06:20 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
1 of 8
दक्षिण-पूर्वी चीन के झेंगझाउ शहर में कई दिनों से सीने में दर्द की शिकायत से एक शख्स जूझ रहा था। इस शख्स को लेकर बेदह हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस शख्स को अजीबोगरीब शौख था। वह घर में हर वक्त अपने पास गंदे मोजे रखता था। एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टरों के पैरों के नीचे से जमीन ही खिसक गई।

2 of 8
दरअसल, झेंगझाउ शहर में रहने वाले पेंग (37) को सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत के बाद इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया तो पता चला कि इसके फेफड़ों में गंभीर संक्रमण हो रखा है।  

3 of 8
ज्यादातर फेफड़ों में इंफेक्शन की बात आती है तो यही माना जाता है कि सिगरेट, ड्रग्स या धूल की वजह से फेफड़ों में इंफेक्शन हुआ होगा। लेकिन पेंग के साथ मामला ही कुछ अलग तरह का निकला।

4 of 8
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच में पता चला कि इसल शख्स के फेफड़ों में इंफेक्शन मोजे सूंघने के कारण हुआ था। पेंग रोजाना ऑफिस से आने के बाद अपने बदबूदार मोजों की गंध सूंघता था। यह काम वह पिछले कई दिनों से कर रहा था। उसे इस गंध की लत लग गई थी और उसके लिए ये एक नशे की तरह था। 

5 of 8
पेंग की मेडिकल रिपोर्ट देखकर डॉक्टर हैरान हो गए और कहा ये अपने आप में पहला मामला है। डॉक्टर ने कहा कि लंबे समय तक मोजों की बदबू सूंघने की वजह से उसके फेफड़ों में संक्रमण हो गया है। इस बात का पता उसे तब चला जब लगातार कफ और सीने में दर्द की शिकायत से जूझने के बाद वो इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंचा।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : social media
हॉस्पिटल में डॉक्टरों की जांच के बाद पता चला कि उसके फेफड़ों में एक ऐसा इंफेक्शन (संक्रमण) हो गया है, जो कि आमतौर पर जूते-चप्पल पहनने की वजह से होता है। वो फंगस (फफूंद) मरीज के फेफड़ों तक कैसे पहुंचा डॉक्टर को इसकी वजह समझ नहीं आ रही थी।

7 of 8
- फोटो : social media
फिर पेंग ने डॉक्टर को बताया कि उसे अपने मोजे सूंघने की आदत है और वो रोजाना ऑफिस से आकर अपने मोजे सूंघता था। तब डॉक्टर को इसकी वजह समझ आई। डॉक्टर्स के मुताबिक पैरों के पसीने की वजह से उसके फुटवियर में फंगस हुआ, जो मोजे सूंघने की आदत की वजह से सांस के जरिए उसके लंग्स तक पहुंच गया। फिलहाल पेंग का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : Youtube
एक्स-रे से ये बात साफ हो गई कि वो फेफड़ों के गंभीर इंफेक्शन से जूझ रहा है। हालांकि फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। उसका इलाज कर रही डॉक्टर माई झूनयिंग का कहना है कि वो जल्द ही पूरी तरह ठीक हो जाएगा।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें