फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस देश में दूसरे की पत्नी के साथ शादी करते हैं लोग, 7 रातों तक चलता है ऐसा काम

Sat, 30 Jun 2018 09:14 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Wodaabe Tribe
पूरी दुनिया में कई जातियां और जनजातियां बसती हैं। इनकी अनेकों परम्पराएं व रीति रिवाज हैं जो इतनी विचित्र हैं कि आप इनके बारे में जितना जानोगे उतनी ही अधिक आपको हैरानी होगी। इन्हीं में से एक जनजाति की विचित्र परम्परा के बारे में आज हम आपको बताएंगे। 

 
विज्ञापन

2 of 7
Wodaabe Tribe
अफ्रीका की 'बोदाबे' जनजाति के लोग एक दूसरें की बीबियों को चुराकर शादी करते हैं, इस तरह की शादी इस जनजाति के लोगो की पहचान है। इस रिवाज के अनुसार यहां पहली शादी घर वालो की मर्जी से होती है और दूसरी शादी करने के लिए पुरुषों को किसी की पत्नी को चोरी करना पड़ता है।
विज्ञापन

3 of 7
Wodaabe Tribe
इस परम्परा को लेकर बढ़ा-चढ़ाकर व तरह-तरह का मसाला लगाकर बताया जाता है लेकिन हम आपको इससे जुड़ी सही जानकारी देंगे। पश्चिमी अफ्रीका में  'वोदाबे' जनजाति जिनके बारे में कहा जाता है कि इसमें पत्नी चुराकर शादी करने वाली अजीब परम्परा सदियों से चली आ रही है। क्या इस बात पर आपको यकीन होगा ?
 

4 of 7
Wodaabe Tribe
सुनने में भले ही यह अटपटा लगे लेकिन यह सच है। इसके लिए यहां हर वर्ष 'गेरेवॉल फेस्टिवल' का आयोजन होता है। वोदाबे कैलेंडर में इस आयोजन के लिए सबसे महत्वपूर्ण तिथि को चुना गया है। यह बरसात के मौसम के अंत में सितंबर महीने के दौरान मनाया जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
Wodaabe Tribe
इस दौरान ये जनजाति जश्न मनाने के लिए एक जगह एकत्रित होती है। वोदाबे जनजाति के लोग इस फेस्टिवल को सात दिन और सात रात तक मनाते हैं। मेले में लड़के चेहरे पर रंग लगाकर आते हैं और शादीशुदा महिलाओं को अपनी और आकर्षित करते हैं।


 
विज्ञापन

6 of 7
Wodaabe Tribe
इस दौरान ऐसा सौंदर्य पृष्ठ देखने को मिलता है जो किसी भी मिस वर्ल्ड कॉन्टेस्ट से कम नहीं होता। इनमें जनजाति के सबसे सुंदर लड़के शामिल होते हैं और फिर इनके बीच होता है सबसे बेहतर के लिए चुनाव। इस मौके पर सबसे ज्यादा खतरा सबसे सुंदर दिखने वाले लड़के को ही होता है क्योंकि वह पूरे आयोजन के दौरान सबके निशाने पर होता है? 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Wodaabe Tribe
आयोजन में यहां लोकगीत का मौका मिलता है। इसी दौरान ये लड़के दूसरों की पत्नी का दिल को जीतने की कोशिश करते हैं। ऐसा करते हुए उन्हें बस एक बात का ध्यान रखना होता है कि महिला का पति ये सब न देख रहा हो। महिला के मान जाने के बाद पुरुष पहले से शादीशुदा महिला को लेकर भाग जाता है। बाद में दोनों का विवाह समुदाय के लोग करवा देते हैं और इस तरह के विवाह को लोग प्रेम विवाह मानकर स्वीकार कर लेते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें