क्या कभी आपने बच्चे के नामकरण के लिए चुनाव होते देखा है..? नहीं न... शायद आपको ये बात अजीब लग सकती है लेकिन यही हकीकत है। आप सोच रहे होंगे कि अभी तक देश-दुनिया में चुनाव सरकार बनाने के लिए तो होते देखे थे। जनता वोट डालकर अपने पसंद के नेता को चुनती थी। लेकिन इस एक मामले ने सबको चौंका दिया है।
विज्ञापन
2 of 5
baby hold mother hand
जी हां, महाराष्ट्र में एक दंपती ने अपने बेटे के नामकरण के लिए चुनाव करवाए हैं। वैसे संतान का नामकरण करना हर माता-पिता के लिए बड़ा मौका होता है और इस मौके पर दोनों के बीच उसके नाम को लेकर भी अक्सर मतभेद होते हैं। लेकिन यह अवसर इस दंपती ने अपने रिश्तेदारों को दे दिया।
विज्ञापन
3 of 5
ballot box
महाराष्ट्र के गोंदिया में रहने वाले एक कपल मिथुन और मानसी ने अपने बच्चे के नामकरण के लिए चुनाव करवा दिए। इस चुनाव में उनके सभी रिश्तेदार शामिल हुए। चुनाव में एक तरफ पति था और दूसरी तरफ पत्नी। परिजनों ने बच्चे के तीन नाम यक्ष, युवान और यॉविक सुझाए थे रिश्तेदारों को अपने वोट में इन तीन में से एक नाम लिखकर वोट डालना था।
4 of 5
ballot box
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो मिथुन और मानसी के यहां 5 अप्रैल को बेटे ने जन्म लिया। इसके बाद से ही उसका नाम तय नहीं हो पा रहा था। आखिरकार उन्होंने 15 जून को चुनाव रखा। इसमें उनके परिवार, रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। इस चुनाव के लिए चुनाव आयोग की तर्ज पर बालक नाम चयन आयोग का गठन किया गया।
इसके बाद 15 जून को सभी वोटर्स को निमंत्रण दिया गया और मतपत्र दिए गए जिनमें तीनों नाम लिखे थे। इस चुनाव में 192 वोट पड़े और सबसे ज्यादा 92 वोट युवान को नाम को मिले। चुनाव परिणाम आने के बाद बच्चे का नाम आखिरकार युवान रखा गया।