Devi Ahilyabai Open Colony
इस जेल का नाम अहिल्या बाई ओपन कॉलोनी है। जेल की सुपरिटेंडेंट अदिती चतुर्वेदी ने कहा, 'वर्तमान में जेल में दस कैदी अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। वे सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बाहर जा सकते हैं और काम कर सकते हैं।' भारत में वैसे तो कई खुली जेल है, मगर यह पहली जेल है जहां कैदियों को ना सिर्फ बाहर आने जाने की अनुमति है बल्कि परिवार के साथ रहने की भी सुविधा दी जा रही है।