फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़ा हुआ तो ऐसी बात बोल गया पति, बर्बाद हो गई जिंदगी

Sat, 24 Feb 2018 09:01 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
DEMO
यूपी के मोदीनगर में चौंकाैने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक दूल्हे ने एक लाख रुपये में दुल्हन खरीदकर शादी की। यह बात जब दुल्हन के सामने आई तो उसके होश उड़ गए।  




 
विज्ञापन

2 of 4
DEMO
बता दें यह घटना मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव तलहैटा की है। यहां के एक ग्रामीण ने महिला को एक लाख रुपये में खरीदकर उससे मई, 2017 में शादी की।

कुछ दिनों पूर्व जब उनके बीच झगड़े शुरू हो गए तो पति के मुंह से उसे खरीदने की बात निकल गई, तब जाकर पत्नी को असली बात का पता चला। इसके बाद उसने फौरन पति और मसूरी निवासी बिचौलिये के खिलाफ मानव व्यापार व दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन

3 of 4
DEMO
नौ माह पूर्व हुई थी शादी, पत्नी से झगड़े में पति ने उगला सच

गाजियाबाद निवासी महिला के पति का दो साल पूर्व देहांत हो गया था। पति के देहांत के बाद बच्चों के पालन-पोषण और परिवार के लोगों के दबाव के चलते वह दूसरी शादी के लिए तैयार हो गई। 

मई, 2017 में महिला ने एक मध्यस्थ के जरिये तलहैटा गांव निवासी नंदकिशोर से रजिस्टर्ड शादी की। महिला के अनुसार, शादी के बाद से ही उसका दूसरा पति, जो अधेड़ उम्र का है। आए दिन उससे मारपीट करता है। 
 
विज्ञापन

4 of 4
DEMO
पत्नी ने पति और मसूरी निवासी बिचौलिये को बनाया आरोपी 

पीड़िता का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व झगड़े के दौरान पति ने बताया कि उसने उसे एक लाख रुपये में खरीदा था। पति ने मध्यस्थ रहे यासीन निवासी मसूरी को एक लाख रुपये दिए थे।

तब महिला को गहरा आघात लगा। खुद को बेचे जाने की बात पता चलने पर महिला भोजपुर थाने पहुंची और पति व बिचौलिये के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें