फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हॉट महिला पुलिस कर्मी की खूबसूरती बनी दुश्मन, तस्वीरें देख लोग कह रहे 'हमें गिरफ्तार कर लो'

Sat, 08 Dec 2018 03:43 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Adrienne Koleszar - फोटो : social media
दुनिया की खूबसूरत मॉडल, नर्स और टीचर के बारे में तो आप लोगों ने सुना ही होगा लेकिन इन दिनों जर्मनी की एक हॉट पुलिस अफसर अपनी खूबसूरती के कारण इंस्टाग्राम पर इतनी छाई हुई हैं कि उन्हें अब अपनी नौकरी ही खतरे में नजर आने लगी है। ये सोशल मीडिया पर वायरल महिला पुलिसकर्मी अपनी खूबसूरती और फिट बॉडी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : social media
आमतौर पर पुलिस का नाम सुनते ही लोगों की सांसे फूलने लगती हैं, लेकिन इस महिला पुलिस अधिकारी के हाथों लोग गिरफ्तार होने के लिए नियमों को तोड़ना पसंद कर रहे हैं। दरअसल, जर्मनी में इन दिनों लोगों को एक महिला पुलिसकर्मी की नजरों से बचना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जर्मनी की पुलिसकर्मी एड्रिएन कोलेसजर की खूबसूरती की वजह से लोग उन्हें बार-बार देखना चाहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : social media
एड्रिएन कोलेसजर के फैन्स यहां तक कहते हैं कि वो इनके सामने गाड़ी स्पीड में चलाएंगे, जिससे वो हमें अरेस्ट कर सकें। इस सीनियर पुलिस ऑफिसर की उम्र अभी 31 साल है और इनकी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं 'मैडम हमें गिरफ्तार कर लो'।

4 of 7
- फोटो : social media
एड्रिएन रोज अपनी फिट बॉडी की सबसे ज्यादा फोटोज वर्कआउट के बाद इंस्टाग्राम पर अपलोड करती रही हैं। उन्होंने अपने सिक्स पैक एब्स से लोगों को खासा प्रभावित किया है। आपको बदा दें कि एड्रिएन कोलेसजर पिछले दो साल से अपनी खूबसूरत फोटोज से इंस्टाग्राम सेंसेशन बनी हुई हैं। करीब दो साल में एड्रिनी के लाखों फॉलोअर बन गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Instagram
लेकिन पुलिस डिपार्टमेंट को उनकी ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। दिलचस्प बात तो यह है कि लंबे समय से 'मॉडल पुलिस ऑफिसर' के नाम मशहूर हुईं एड्रिएन कोलेसजर को पुलिस डिपार्टमेंट ने चेतावनी दी है। डिपार्टमेंट ने साफ कह दिया कि एड्रिएन कोलेसजर अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर डालना बंद कर दें, वरना उन्हें नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : Instagram
एड्रिएन ने कहा कि ये फोटोज उन्होंने महिलाओं के लिए पोस्ट की हैं, ताकि वो फिटनेस को लेकर गंभीर हों। एड्रिनी 2015 में बॉडी बिल्डिंग कॉम्पीटिशन में भी हिस्सा ले चुकी हैं। काम के साथ-साथ एड्रिएन अपने 28 साल के ब्वॉयफ्रेंड को भी पूरा टाइम देती हैं। जर्मनी की इस सीनियर पुलिस कमिश्नर के मुताबिक हर औरत चाहती है कि उसका बैक अच्छा हो। इसलिए वो जिम में खासतौर पर अपने हिप और बैक पर ध्यान देती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Instagram
एड्रिएन का कहना है कि वो अपनी फोटोज महिलाओं को ध्यान में रखकर पोस्ट करती हैं, ना कि मर्दों को। साथ ही वो कहती है कि वो परफेक्ट नहीं हैं, लेकिन अपनी लाइफ से खुश हैं। एड्रिएन कोलेसजर जब सबसे पहले इंटरनेट सेंसेशन बनी थीं तब उन्होंने कहा था कि उनके बॉसेज को ऐसी फोटोज पोस्ट करने पर कोई एतराज नहीं था पर अब उनकी खूबसूरती उनकी जॉब के लिए रिस्की हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें