फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन दिखाया था लड़की दोस्त का दुष्कर्म, इसके आगे की कहानी जानकर रूह कांप उठेगी

Fri, 14 Sep 2018 04:07 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
dd
छत्तीसगढ़ में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर किसी की भी रूह कांप उठेगी। यहां 19 साल के एक युवक की आत्महत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। दरअसल, पिछले बारह दिनों से युवक के माता-पिता अपने बेटे की मौत का कारण जानने के लिए पुलिस थाने के चक्कर लगा रहे थे। आखिरकार उनके बेटे की मौत का कारण सामने आ गया जिसे जानकर दोनों का दिल दहल गया।   
विज्ञापन

2 of 5
dd
जब युवक की मौत से पर्दा हटा तो पता चला कि युवक ने इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसके सामने उसकी दोस्ता का दुष्कर्म किया गया था और उसे ये सब देखने पर मजबूर किया गया। यह बात उस समय सामने आई जब एक नाबालिग लड़की छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित थाने पहुंची। उसने जो कहानी बयां की वह सुनकर पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए।    

 
विज्ञापन

3 of 5
dd
नाबालिग लड़की ने बताया कि उसका सामूहिक दुष्कर्म किया गया और उसे यह सब देखने को मजबूर किया गया था। इससे पहले उन दरिंदों ने उसे मार-मार कर बदहवास कर दिया था। कोरबा के कोटघोरा के पुलिस अफसर के सामने लड़की ने बयान दिया कि '1 सितंबर की शाम वह बाजार से घर लौट रही थी, तभी उसे 19 साल का एक लड़का दिखा जो दूसरी दिशा में जा रहा था। 

 

4 of 5
dd
चूंकि सड़क वीरान थी तो नाबालिग लड़की गबरा रही थी। इस पर लड़की ने लड़के से घर छोड़ने की पेशकश की। उसी दौरान वहां से दास और कंवर नामक दो बाइक सवार वहां से गुजर रहे थे। जब उन्होंने लड़की को लड़के के साथ देखा तो उन्हें बुरे अश्लील कमेंट किए। इसके बाद दोनों की इतनी हिम्मत बढ़ गई कि उन्होंने बाइक रोक कर दोनों को घेर लिया और लड़के को पीटना शुरू कर दिया। बहुत मारपीट करने के बाद उन्होंने दोनों के मोबाइल छीन लिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जैसे-तैसे कर लड़की वहां से भागी और गांव की तरफ मदद के लिए दौड़ी। लेकिन दोनों अपराधियों ने उसका पीछा किया और उसे घसीटकर वहां लाए जहां लड़के के शरीर से खून निकल रहा था। लड़का वहीं बदहवास हालत में पड़ा था। यहीं पर दास और कंवर ने बारी-बारी से लड़की का बलात्कार किया। इस बीच वह लड़के को मारते रहे और उसे जबरन बलात्कार दिखाया गया। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें