'ऊंची दुकान फीके पकवान' वाली कहावत तो आपने खूब सुनी होगी। आज देख भी लीजिए। जी हां, सोशल मीडिया पर ठीक ऐसा ही एक मामला सामने आया है। चीन के एक रेस्टोंरेंट में एक महिला ने सूप ऑर्डर किया लेकिन उसके बदले में मेजबान ने उसे ऐसी चीज लाकर दी जिसे देखकर उसके रोंगटे खड़े हो गए। इसके बाद मामला इतना बड़ा हो गया कि रेस्टोरेंट को 19 करोड़ डॉलर गंवाने पड़ गए।
विज्ञापन
2 of 6
aa
इस घटना के बारे में जानने के बाद हो सकता है कि आप भी रेस्टोरेंट में खाना पसंद न करें। दरअसल, यहां एक गर्भवती महिला को रेस्टोरेंट स्टाफ ने सूप में मरा हुआ चूहा परोस दिया। सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में चोपस्टिक के जरिए मरे हुए चूहे जैसी कोई चीज दिखाई गई है। सूप में मरे हुए चूहे की तस्वीरें वायरल होने के बाद शिआबू शिआबू नामक हॉटपॉट रेस्टोरेंट के शेयर अचानक धड़ाम से गिर गए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
aa
महज एक साल के भीतर इस रेस्टोरेंट को 19 करोड़ डॉलर का बड़ा नुकसान हुआ है। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यह घटना चीन के शेनडूंग प्रांत की है। इस घटना के सामने आने के बाद रेस्टोरेंट चेन को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया गया है। इस चलते चीन में मौजूद इसके सभी रेस्टोरेंट की बिक्री पर भी बड़ा असर देखने को मिला है।
4 of 6
चूहा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस रेस्टोरेंट ने महिला को पांच हजार युआन मुआवजा देने की पेशकश की थी। हालांकि महिला के पति ने मुआवजे के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। वह चाहते थे कि मुआवजे की राशि तय होने से पहले उनकी पत्नी का फुल बॉडी चेकअप हो।
विज्ञापन
5 of 6
d
गर्भवती महिला छह सितंबर को अपने परिवार के साथ रेस्टोरेंट गई थी जहां उसके खाने में मरा हुआ चूहा पाया गया। महिला के पति ने कहा है कि जब उनकी पत्नी को गर्भ में पल रहे बच्चे की चिंता हुई तो स्टाफ के एक सदस्य ने गर्भपात की सलाह दी और उस प्रक्रिया के लिए 20 हजार युआन की राशि देने की पेशकश की।
इस घटना के बाद सूप में उबले हुए चूहे की तस्वीर चीनी सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर जंगल में आग की तरह फैल गई। इस पर लोगों ने जमकर नाराजगी जाहिर की। लोगों ने रेस्टोरेंट का बहिष्कार करते हुए लिखा है। हम कभी इस रेस्टोरेंट में नहीं जाएंगे।