जिस उम्र में लड़कियां कॉलेज जाती हैं और पार्टी करती हैं, उस उम्र में 20 साल की गिरिजा श्रीनिवास 2 साल की बच्ची की तरह अपने परिवार की गोद में लेटी रहती है। लेकिन ये जानकर आप चौंक जाएंगे कि गिरिजा अपनी कला की वजह से दुनिया भर में मशहूर है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : wereblog.com
बंगलूरू में जन्मी गिरिजा congenital agenesis नामक बीमारी की शिकार है। इस बीमारी की वजह से शरीर के अंग बढ़ नहीं पाते।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : wereblog.com
इस वजह से वह ढ़ाई इंच तक ही बढ़ पाई। यही नहीं इस बीमारी के कारण न तो वह चल सकती है और न ही वह बैठ सकती है।
4 of 6
- फोटो : wereblog.com
अपनी बेटी को इस हालत में देखकर गिरिजा के माता पिता भी पूरी तरह से टूट जाते हैं। वो चाहते हैं कि उनकी बेटी दूसरे बच्चों की तरह पनपे और जिंदगी जिए लेकिन वो मायूस हैं।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : wereblog.com
अगर आपको ये लग रहा है कि अपंग होने के चलते यह दूसरों पर निर्भर है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गिरिजा लेटे लेटे ही खूबसूरत पेंटिंग्स करती है। हर महीने गिरिजा अपनी पेंटिंग के माध्यम से 8 से 10 हजार रुपए कमा लेती है।
गिरिजा के मुताबिक " मैं नहीं चाहती कि लोग मुझे बेचारी की नजर से देखें, ना ही मैं चाहती हूं कि लोग मेरी बीमारी की वजह से मुझे जानें। मेरा सपना विदेश जाकर अपनी कला से अपनी पहचान बनाना है।