फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी पर डेढ़ लाख रुपये खर्च करने को राजी नहीं हुए मेहमान, दुल्हन ने दे डाली धमकी

Wed, 19 Sep 2018 05:08 PM IST
Vikas Shekhawat फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
beach wedding
हाल ही में खबर आई थी कि एक लड़की ने शादी से ठीक चार दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया क्योंकि मेहमान शगुन में तीन लाख रुपये देने को तैयार ना हुए। दुल्हन के इस फैसले से सभी हैरान भी थे। ऐसा ही एक और ताजा मामला सामने आया जिसमें लड़की ने सीधे मेहमानों को धमकी ही दे डाली है क्योंकि वह डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहती थी और मेहमान पैसे खर्च करने को तैयार नहीं थे।  
विज्ञापन

2 of 5
beach wedding
सोशल साइट 'रेडिट' पर एक यूजर ने पूरा किस्सा शेयर किया है। उस यूजर ने मेहमानों को धमकी देने वाली लड़की के फेसबुक पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। लड़की के फेसबुक स्टेटस के मुताबिक वह अपने मंगेतर के साथ थाईलैंड में शादी करना चाहती थी। उन्होंने 150 लोगों को शादी का न्योता भेजा। मगर सिर्फ 9 लोग शादी में शिरकत करने को तैयार हुए।
विज्ञापन

3 of 5
beach wedding
लड़की ने लिखा कि थाईलैंड में शादी होती तो वहां आने के लिए मेहमानों को तीन हजार डॉलर यानी हर मेहमान को कम से कम दो लाख रुपये खर्च करने पड़ते। शादी में ज्यादा मेहमान आ पाएं यह सोचकर उन्होंने शादी का वेन्यू थाईलैंड से बदलकर हवाई कर दिया। मगर हैरानी की बात यह थी कि तब सिर्फ 7 लोग ही शादी में आने को राजी हुए।

4 of 5
beach wedding
महिला को यह बात इतनी बुरी लगी कि उसने फौरन फेसबुक पर अपने सभी दोस्तों को धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को उसने शादी का न्योता भेजा है, अगर वे नहीं आए तो वह फेसबुक पर उन्हें अनफ्रेंड कर देगी यानी दोस्ती तोड़ देगी। इस पोस्ट के बाद महिला की परेशानी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
beach wedding
जैसे ही महिला ने धमकी भरा पोस्ट फेसबुक पर डाला मंगेतर से उसकी अनबन शुरू हो गई। यह बात भी उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट की। लोगों को भी लड़की की यह हरकत अच्छी नहीं लगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें