फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंच पर वरमाला के दौरान अचानक कुछ ऐसा कर बैठा प्रेमी, दुल्हन हुई गदगद, दंग रह गया दूल्हा

Mon, 23 Apr 2018 07:46 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लव ट्राएंगल ने आज तक न जानें कितने लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी है। प्यार में लोग न जाने क्या क्या कर जाते हैं और सोचते भी नहीं कि इसका परिणाम कैसा हो सकता है। हाल ही में उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक लड़की की शादी में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर घराती-बराती सबके होश उड़ गए। जिले के नगीना शहर में एक परिवार में लड़की की शादी की खुशियां मनाई जा रही थी। लड़की की बारात आई और वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर लाया गया लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए।
विज्ञापन

2 of 5
शादी समारोह में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए थे और आसपास रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा था। तभी बाइक सवार एक युवक फिल्मी हीरो की तरह वहां पहुंचा। स्टेज के नजदीक आकर उसने बड़ी ही स्टाइल में बाइक खड़ी की और वरमाला निकाला। उसने वह वरमाला दुल्हन की तरफ उछाल दी और माला सीधे दुल्हन के गले में जा गिरी। जब तक परिवार वाले और सारे मेहमान कुछ समझ पाते दुल्हन भी अपनी कुर्सी से उठी और लड़के के गले में वरमाला डाल दी।
विज्ञापन

3 of 5
हालांकि युवक की यह स्टाइलिश एंट्री कुछ ही देर तक अपना जादू चला पाई उसके बाद बरातियों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उस युवक को बारातियों के हाथ से बचाया। घटना के बाद दूल्हे के घर वाले बारात लेकर वापस चले गए।

4 of 5
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लड़की दलित है और लड़का ऊंची जाती का है। दोनों साथ में पढ़ते थे और वहीं उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया लेकिन दोनों के घर वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था इसलिए उन्होंने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी थी। ऐसे में लड़के पर प्यार का फिल्मी भूत सवार हुआ और उसने हीरो के स्टाइल में सब लोगों के सामने शादी करने की ठानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी का तो पता नहीं लेकिन स्टाइल में उसकी जमकर पिटाई हो गई। उस लड़के ने हीरो बनकर एंट्री की थी और विलेन की तरह पिटकर उसे बाहर भगाया गया। वहीं शादी में पहुंचे मेहमानों का जमकर एंटरटेनमेंट हुआ। बेचारा दूल्हा तो कहीं न रहा। उसे बारात लेकर वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें