इन दिनों सोशल मीडिया जहां एक तरफ लोगों का सबसे अच्छा दोस्त बनता जा रहा है वहीं इसकी कुछ बुराइयां भी उभरकर सामने आ रही हैं। लोग जहां समाज को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का प्रयोग करते हैं वहीं कुछ लोग इसका इस्तेमाल नेगेटिव चीजों के लिए कर रहे हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल में अपनी गर्लफ्रेंड से व्हाट्सऐप पर वीडियो चैट करते हुए 17 साल के एक लड़के ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली।