फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ऐसा देश, जहां मुर्दों के साथ भी शादी कर लेते हैं लोग, लेनी पड़ती है राष्ट्रपति की इजाजत

Mon, 02 Sep 2019 02:56 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
यहां मरे हुए लोगों के साथ करते हैं शादी - फोटो : Social media
दुनिया में ऐसे बहुत से देश हैं, जहां के अजीबोगरीब कानूनों के बारे में जानकर लोग आश्चर्यचकित हो जाते हैं। एक ऐसा ही देश है फ्रांस, जहां का अजीबोगरीब कानून आपको हैरान कर देगा। आइए जानते हैं इस देश के बारे में कुछ खास बातें, जो शायद ही आप जानते होंगे। 

विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विकसित देशों की श्रेणी में आने वाला फ्रांस क्षेत्रफल के हिसाब से यूरोप का सबसे बड़ा देश है, जबकि विश्व में यह 43वें नंबर पर है। यहां के लोग खाने का बहुत सम्मान करते हैं। यही वजह है कि यहां के होटलों में बचे हुए खाने को फेंकना गैरकानूनी माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
कहते हैं कि अप्रैल फूल मनाने की शुरुआत फ्रांस से ही हुई थी। यहां की महिलाएं दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले सबसे अधिक समय तक जीवित रहती हैं। 

4 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
जहां आमतौर पर भारत में 10-20 प्रकार के ही पनीर के पकवान बनाए जाते हैं, वहीं फ्रांस में करीब 4700 प्रकार के पनीर के पकवान बनाए जाते हैं। अगर मोटे लोगों की बात करें तो पूरे यूरोप में सबसे ज्यादा मोटे लोग फ्रांस में ही होते हैं। 
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फ्रांस दुनिया का पहला ऐसा देश है, जहां सबसे पहले अंतरराष्ट्रीय इकाई प्रणाली को अपनाया गया, जैसे कि किलोमीटर, किलोग्राम, लीटर। 
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शादी के अवसर पर सफेद सूट पहनने की परंपरा फ्रांस में पिछले 500 सालों से चली आ रही है। यहां इसकी शुरुआत वर्ष 1499 में ही हो गई थी। 
विज्ञापन

7 of 8
फ्रांस - फोटो : Pixabay
फ्रांस इंग्लैंड के बाद दूसरा ऐसा देश है, जिसने दुनिया के सबसे अधिक हिस्सों पर राज किया। फ्रांस ने विश्व में कुल 8.6 फीसदी हिस्सों पर राज किया है। 
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फ्रांस में एक विचित्र कानून भी है, जिसके तहत यहां लोग मृत व्यक्ति या महिला के साथ भी शादी कर सकते हैं। हालांकि ऐसी शादी के लिए लोगों को राष्ट्रपति से इजाजत लेनी पड़ती है। राष्ट्रपति विशेष परिस्थितियों में इस कानून के तहत उस व्यक्ति को मृतक के साथ शादी करने की अनुमति दे सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें