फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के पांच अजीबोगरीब म्यूजियम, कहीं रखी हैं जादू-टोने की चीजें तो कहीं टॉयलेट

Sun, 03 Nov 2019 09:13 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
भारत के अजीबोगरीब म्यूजियम - फोटो : Social media
आपने कई म्यूजियम देखे होंगे, जिसमें कहीं जानवरों के कंकाल होते हैं तो कहीं इतिहास से जुड़ी चीजें देखने को मिलती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे अजीबोगरीब म्यूजियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां अजीब-अजीब सी चीजें रखी हुई हैं। इन्हें देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
वीचर बर्तन म्यूजियम, अहमदाबाद - फोटो : Social media
गुजरात के अहमदाबाद में वीचर बर्तन म्यूजियम है। यहां 4000 से भी अधिक बर्तन हैं, जिनमें से कई तो 1000 साल पुराने हैं। इस म्यूजियम में हर धातु से बने बर्तन रखे हुए हैं। यह अनोखा म्यूजियम भारतीय शिल्पकारों की कला और सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है। 
विज्ञापन

3 of 6
सुलभ इंटरनेशनल शौचालय म्यूजियम, दिल्ली - फोटो : Social media
ये है सुलभ इंटरनेशनल शौचालय म्यूजियम, जो दिल्ली में स्थित है। यहां तरह-तरह के शौचालयों का संग्रह है। इस अनोखे म्यूजियम में 2500 ईसा पूर्व के रोमन सम्राटों द्वारा इस्तेमाल किए गए सोने और चांदी के शौचालयों का भी पूरा इतिहास आपको देखने को मिल जाएगा। 

4 of 6
शंकर इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम, दिल्ली - फोटो : Social media
दिल्ली के बहादुर शाह जफर मार्ग पर चिल्ड्रेन बुक ट्रस्ट के भवन में स्थित एक म्यूजियम है, जिसे शंकर इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम के नाम से जाना जाता है। इस म्यूजियम में तरह-तरह की सैकड़ों गुड़ियां मौजूद हैं। इसे मशहूर कार्टूनिस्ट के. शंकर पिल्लई ने बनाया था। 
विज्ञापन

5 of 6
मायोंग म्यूजियम - फोटो : Social media
गुवाहाटी के मायोंग गांव में सबसे अनोखा म्यूजियम है, ब्लैक मैजिक और जादू-टोना म्यूजियम। यहां मानव कंकाल और खोपड़ियों सहित जादू-टोने से जुड़ी हर तरह की चीजें आपको देखने को मिल जाएंगी। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि जादू-टोना और काले जादू की उत्पति जहां से हुई, वो मायोंग गांव ही है। यहां के लोगों के पास गायब होने की भी शक्ति मौजूद है। यही वजह है कि यहां पर यह विचित्र म्यूजियम बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ब्रेन म्यूजियम, बंगलुरु - फोटो : Social media
बेंगलुरु में एक म्यूजियम है 'ब्रेन म्यूजियम', जहां 300 से भी अधिक दिमागों को सुरक्षित रखा गया है। इन्हें -86 डिग्री सेल्सियस तापमान पर रखा गया है, ताकि ये खराब न हों। दरअसल, यह म्यूजियम तंत्रिका विज्ञान के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से बनाया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें