फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दूध नहीं वाइन की ग्लास देखकर खुश हुआ बच्चा, आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

Sun, 23 May 2021 04:50 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वाइन ग्लास देखने के बाद बच्चा हंसता हुआ - फोटो : twitter/anandmahindra
सोशल मीडिया पर अक्सर छोटे बच्चों के क्यूट वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिन्हें देखने के बाद हंसी नहीं रुकती। इसी कड़ी मेंं इन दिनों एक बच्चे का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वाइन की ग्लास को देखकर बच्चा काफी खुश हो जाता है और जोर-जोर से हंसने लगता है। इस वीडियो को बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। वीडियो इतना मजेदार है, जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी।
विज्ञापन

2 of 5
बच्चा रोते हुए - फोटो : twitter/anandmahindra
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चा कुर्सी पर बैठ कर रो रहा है। उसे चुप कराने के लिए पहले खाना दिया जाता है, पर बच्चा चुप नहीं होता। इसके बाद बच्चे को दूध पीने के लिए दिया जाता है, पर वह दूध लेने से मना कर देता है और रोने लगता है। बच्चे को चुप कराने की जुगत में उसे प्याज जैसा कुछ खाने के लिए दिया जाता है, लेकिन वह कहां चुप होने वाला है। बच्चा उसे भी खाने से मना कर देता है। 
विज्ञापन

3 of 5
वाइन ग्लास देखने के बाद बच्चा हंसता हुआ - फोटो : twitter/anandmahindra
इसके कुछ देर बाद जैसे ही वाइन की ग्लास उस छोटे बच्चे के सामने रखी जाती है। उसे देख बच्चे के हाव-भाव ही बदल जाते हैं। उसका रिएक्शन देखने लायक होता है। बच्चा वाइन की ग्लास को देख इतनी जोर से खिलखिला कर हंसता है कि उसके साथ-साथ आप भी हंसने लगेंगे। वाइन की ग्लास को देखने के बाद उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं होता। 

4 of 5
आनंद महिंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर कई लोग इस वीडियो का खूब लुत्फ उठा रहें हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो को भारत के बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा - "कई मर्तबा एक वीडियो आपका मूड बदल देता है।"

देखें वीडियो
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बच्चा रोते हुए - फोटो : twitter/anandmahindra
ट्विटर पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 1 लाख 97 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं 16 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा - "21st generation kid" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा - "ये कितना अच्छा था। वीडियो ने मेरा पूरा दिन बना दिया।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें