इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब धूम मचा रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक दुल्हन उस वक्त शादी में जाने से मना कर देती है, जब उसके पसंद का गाना नहीं बजाया जाता। हर किसी की इच्छा होती है कि उसकी शादी धूमधाम के साथ हो। इस कारण लड़कियां अपनी शादी से कुछ दिनों पहले ही उसकी प्लानिंग स्टार्ट कर देती हैं। इसी बीच एक दुल्हन उस वक्त थोड़ा निराश हो गई जब शादी में ग्रैंड एंट्री लेते वक्त उसका मनपसंद गाना नहीं बजा। अब आप सोच रहे होंगे कि आगे क्या हुआ होगा? मनपसंद गाना नहीं बजने से दुल्हन वहीं पर रुक गई। उस दौरान वो काफी भावुक हो गई थी। परिवार के कई सदस्य दुल्हन को मनाने में जुट गए। इस बीच किसी ने इस पूरे दृश्य का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से ट्रेंड कर रहा है। कई लोग इसे देखने के बाद मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।