गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड एक ऐसी किताब है जिसमें दुनिया भर के ऐसे लोगों का नाम दर्ज है जो सबसे अलग है। किसी ने अपनी काबिलियत पर ये जगह बनाई है तो किसी ने अपनी शारीरिक विशेषताओं की वजह से नाम दर्ज करवाया है। इस किताब में उन्हीं लोगों का नाम शामिल होता है जो आम लोगों से अलग होते हैं। ऐसी ही एक महिला थी, जिनका नाम एलिफ कोकामन था। जिन्होंने अपने छोटे कद के कारण दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। हालांकि, अब ये महिला इस दुनिया में नहीं है। जी हां! एलिफा ने महज 33 साल की उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया।दुनिया की सबसे छोटी महिला होने का रिकॉर्ड एलिफा के नाम 1 साल तक था। मिली जानकारी के अनुसार, एलिफा की मौत का कारण निमोनिया बीमारी बनी। इनका लंबे समय तक इलाज चला लेकिन उनकी सेहत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। जिसके कारण उन्हें बचाया न जा सका..........